फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   asha bhosle comeback after 23 years with bengali pooja songs

23 साल बाद एक बार फिर बंगाल में अपने आवाज का जादू बिखेरेंगी आशा भोंसले

Fri, 12 Oct 2018 05:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
asha bhosle comeback after 23 years with bengali pooja songs
आशा भोसले
पूरे 23  साल बाद प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले एक बार फिर से बंगाली में अपनी आवाज का जादू बिखेरने को तैयार हैं। इस दुर्गा पूजा के दौरान आशा भोंसले की सुरीली आवाज में एक बंगाली गाना "इबार पुजोय इलाम  फिरे" सुनने को मिलेगा। आशा भोंसले ने इससे पहले भी दुर्गा पूजा के लिए अपने संगीतकार पति आर डी बर्मन के साथ 66  गाने गाये थे लेकिन बर्मन  की मौत के बाद आशा ने बंगाली गाना गाने बंद कर दिए थे। म्यूजिक एल्बम "पूजोय आशा" में अमित कुमार की आवाज सुनने को मिलेगी। वह इस एल्बम में "सुरे तुमि" गीत गाते सुनाई देंगे। इस एल्बम में दो संगीतकारों ने संगीत दिया है जिसमें से एक शिलादित्य चौधरी भी हैं। शिलादित्य आशा जी से साथ काम करके काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि, "आशा जी के साथ काम
विज्ञापन

करना किसी सपने के सच होने जैसा है।  

इस बंगाली पूजा गाने में अपनी आवाज देने के लिए आशा जी को काफी मनाना पड़ा, क्योंकि पंचम दा की मौत के बाद उन्होंने बंगाली गाना गाना लगभग छोड़ ही दिया था।" बता दें की ये बंगाली गाने बंगाल के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहार दुर्गा पूजा के लिए गाये जाते हैं।  ये गाने पुराने लोगों को अक्सर अपना जमाना यानि 1960  का वो दौर याद करने पर मजबूर कर देते हैं। ये वो दौर था जब बंगाली गानों का मतलब सिर्फ आशा भोंसले, लता मंगेशकर, आर डी बर्मन, हेमंत मुखोपाध्याय, मन्ना डे  और किशोर कुमार हुआ करते थे। 
विज्ञापन


1963  में आशा भोसले द्वारा गाया धार्मिक गाना "आमार  खातर पाते" पहला गाना था जिसे मन्ना डे ने लिखा था। लेकिन करीब 50  साल पहले 1968  में आशा भोंसले के गाये गाने को पहली बार आर डी बर्मन  ने संगीतबद्ध किया था। "एई  एडीके ऐशो" और "जाबो की जबोना" गानों को गौरी प्रसन्ना मजूमदार ने लिखा था।  "दुर्गे दुर्गे दुरगोटिनाशिनी" और "मोयना बोलो तुमि कृष्णो राधे" की तरह ये भी उस समय के हिट गानों में से थे। अपने 85 वें जन्मदिन के ठीक एक हफ्ते बाद ही आशा भोंसले ने "इबार पुजोय इलाम  फिरे" गाया है। चौधरी ने बताया की , "इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान आशा जी ने पंचम दा के साथ अपनी पुरानी यादों को ताजा किया।  ये जानकर की अभी भी लोग उनके गाये गानों को सुनना पसंद करते हैं, उन्हें बहुत ख़ुशी हुई।" राज रॉय इस एल्बम के सह सगीतकार हैं और गानों को लिखा है उत्पल दास ने।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed