सोशल मीडिया: आर्यन खान को कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर निराश हुईं स्वरा भास्कर, दी यह प्रतिक्रिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई सेशन कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर निराश हो गई हैं! स्वरा भास्कर ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर 20 अक्तूबर तक फैसला सुरक्षित रखने को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने इसे "प्योर हैरेसमेंट" बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई सेशन कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर निराश हो गई हैं! स्वरा भास्कर ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर कोर्ट द्वारा 20 अक्तूबर तक फैसला सुरक्षित रखने को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने इसे "प्योर हैरेसमेंट" बताया है। अपने ट्वीट में स्वरा भास्कर ने हैशटैग आर्यन खान और आर्यन खान बेल का भी उपयोग किया है। स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनके इस ट्वीट को 5 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और यह 11 सौ से ज्यादा बार री-ट्वीट हो चुका है। यूजर्स स्वरा को उनके इस ट्वीट के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।
एक यूजर ने उन्हें प्रोपोगेंडिस्ट बताया है। जबकि एक अन्य यूजर ने उन्हें 'आंटी' संबोधित करते हुए कहा कि अगर ड्रग केस में कुछ होता है तो वह हैरेसमेंट हो गया! स्वरा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने इस फैसले को पूरी तरह संवैधानिक बताया है। गौरतलब है कि गुरुवार को मुंबई के सेशन कोर्ट में आर्यन खान की जमानत याचिका पर काफी देर तक सुनवाई हुई। घंटों की सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। इस तरह आर्यन खान को अभी कुछ और दिन जेल में ही बीताने होंगे। अदालत इस मामले पर 20 अक्तूबर को सुनवाई करेगा। आर्यन के साथ ही अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को 5 दिन और जेल में रहना होगा।
विज्ञापन विज्ञापन
Pure harassment!— Swara Bhasker (@ReallySwara) October 14, 2021
स्वरा भास्कर के साथ ही फिल्म रईस के निर्देशक राहुल ढोलकिया ने भी आर्यन खान की जेल की अवधि बढ़ाने पर निराशा व्यक्त की है।