फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aryan Khan Drugs Case: Some engineer or some teacher, know the details of eight people arrested with Aryan Khan

Aryan Khan Drugs Case: कोई इंजीनियर तो कोई टीचर, जानें आर्यन खान संग गिरफ्तार आठों लोगों की कुंडली

Tue, 05 Oct 2021 07:38 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 05 Oct 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Aryan Khan Drugs Case: Some engineer or some teacher, know the details of eight people arrested with Aryan Khan
आर्यन खान ड्रग मामला - फोटो : सोशल मीडिया
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NBC) ने हाल में ही मुंबई से गोवा जाने वाले एक क्रूज जहाज से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया था। छापेमारी में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 8 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सोमवार को किला कोर्ट में हुई सुनवाई में मामले में आरोपी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया गया। उनके खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि मुंबई टू गोवा के बीच क्रूज पर होने वाली इस मिड सी पार्टी के लिए बाकायदा ऑन लाइन टिकटें मिल रही थीं। इस क्रूज पर लगभग 1800 मेहमान सफर कर रहे थे। लेकिन एनसीबी को पहले से ही ड्रग पार्टी की जानकारी मिल चुकी थी। चलिए जानते हैं आर्यन खान के साथ किन आठ लोगों को एनसीबी ने हिरासत में लिया है। ये आठों लोग कहां से आते हैं और क्या करते हैं? 
विज्ञापन
Trending Videos

Aryan Khan Drugs Case: Some engineer or some teacher, know the details of eight people arrested with Aryan Khan
मुनमुन धमेचा - फोटो : सोशल मीडिया
मुनमुन धमेचा
मुनमुन धमेचा एक फैशन मॉडल हैं। वह एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। 39 साल की मुनमुन को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 
मुनमुन धमेचा मध्यप्रदेश के सागर जिले की रहने वाली है। मुनमुन के माता पिता का देहांत हो चुका है। वह अपने भाई प्रिंस धमेचा के साथ दिल्ली में रहती है। उनका भाई दिल्ली में ही जॉब करता है। मुनमुन धमेचा कुछ विज्ञापनों में भी काम कर चुकीं हैं। बता दें कि एनसीबी ने मुनमुन धमेचा पर ड्रग्स का सेवन करने और खरीदने-बेचने का इल्जाम लगाते हुए उनपर केस दर्ज किया है। अभी आगे की कार्यवाही होनी बाकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Aryan Khan Drugs Case: Some engineer or some teacher, know the details of eight people arrested with Aryan Khan
ड्रग्स - फोटो : सोशल मीडिया
नूपुर सारिका
नूपुर सारिका दिल्ली में ही टीचर के तौर पर काम करती है। नूपुर सारिका ड्रग्स को सैनेटरी पैड्स में छिपाकर रेव पार्टी में पहुंची थी। एनबीसी ने इसके पास से पास से भी ड्रग्स बरामद की है।
 
विज्ञापन

Aryan Khan Drugs Case: Some engineer or some teacher, know the details of eight people arrested with Aryan Khan
ड्रग्स - फोटो : सोशल मीडिया
इशमित सिंह 
इशमित सिंहदिल्ली का रहने वाला है। उनके दिल्ली में होटल्स हैं। वह पार्टियों का शौकीन है। इसके पास से एनसीबी को को 14 MDMA एक्स्टसी गोलियां मिली थी।

Aryan Khan Drugs Case: Some engineer or some teacher, know the details of eight people arrested with Aryan Khan
ड्रग्स की लत - फोटो : सोशल मीडिया
मोहक जसवाल
मोहक जसवाल भी दिल्ली का रहने वाला है। वह पेशे से IT प्रोफेशनल है। मोहक ने मुंबई में ही एक लोकल शख्स से ड्रग्स लिए थे। फिर इसी ने ड्रग्स, नूपुर सारिका को दिया था और कहा था कि सेनेटरी पैड्स में  वह ड्रग्स को छिपाकर रेव पार्टी में पहुंचे और उन्हें दे दे।

Aryan Khan Drugs Case: Some engineer or some teacher, know the details of eight people arrested with Aryan Khan
ड्रग्स - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रांत छोकर
विक्रांत छोकर भी दिल्ली का ही रहने वाला है। ये ड्रग एडिक्टेड है। ये अक्सर गोवा जाकर ड्रग्स लेता है। इनसीबी ने इसके पास से 5 ग्राम मेफेड्रोन , 10 ग्राम कोकेन ड्रग्स बरामद की है। 

Aryan Khan Drugs Case: Some engineer or some teacher, know the details of eight people arrested with Aryan Khan
मानव शरीर पर प्रतिकूल असर के मद्देनजर इन फिक्स डोज कांबिनेशन ड्रग्स को बैन किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
गोमित चोपड़ा
गोमित चोपड़ा दिल्ली के रहने वाला है। वह फैशन मेकअप आर्टिस्ट है। दिल्ली के अक्सर वह बड़े सेलेब्रिटीज का मेकअप करता है। गोमित इस रेव पार्टी में आई लेंसेस के बॉक्स में ड्रग्स लेकर रेव पार्टी पहुंचा था। एनबीसी को इसके पास से 4 MDMA पिल्स और कुछ मात्रा में कोकीन मिले हैं।  

Aryan Khan Drugs Case: Some engineer or some teacher, know the details of eight people arrested with Aryan Khan
अरबाज मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज मर्चेंट
अरबाज मर्चेंट आर्यन खान का स्कूल फ्रेंड है। दोनों  को अक्सर साथ में पार्टी करते देखा जाता है। एनसीबी को इसके पास से 6 ग्राम चरस भी बरामद हुई है।

Aryan Khan Drugs Case: Some engineer or some teacher, know the details of eight people arrested with Aryan Khan
ड्रग्स सप्लाई - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस नायर 
श्रेयर नायर, आर्यन खान और अरबाज मर्चेट का दोस्त है और श्रेयस नायर मुंबई का रहने वाला है। पार्टी के एक ग्रुप में ड्रग्स सप्पलाई श्रेयस ने करवायी थी। श्रेयस पार्टी में किसी वजह से नहीं जा सका था। लेकिन वह अब एनसीबी कि हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed