आर्यन खान ड्रग मामले में आज (21 अक्तूबर) शाहरुख खान के घर मन्नत में एनसीबी की टीम पहुंची। एनसीबी के अधिकारी शाहरुख खान के घर नोटिस देने गए थे। इस नोटिस में लिखा है कि अगर आर्यन खान के पास किसी भी प्रकार का और कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है तो उसे एनसीबी को सौंप दें। एनसीबी के अधिकारी वीवी सिंह शाहरुख के घर पहुंचे थे। उनके मुताबिक, जांच से जुड़ा हुआ कुछ पेपर वर्क रह गया है, जिसे वह पूरा कर रहे हैं।
{"_id":"617114ceff2539586a200a8c","slug":"aryan-khan-drug-case-ncb-team-reaches-mannat-at-shahrukh-khan-s-house-search-operation-continues","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan khan Drug case: शाहरुख खान के घर 'मन्नत' पहुंची एनसीबी की टीम, नोटिस में लिखी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan khan Drug case: शाहरुख खान के घर 'मन्नत' पहुंची एनसीबी की टीम, नोटिस में लिखी ये बात
Thu, 21 Oct 2021 01:33 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:33 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan
- फोटो : Social Media
आर्यन खान
- फोटो : PTI
बॉम्बे हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका को सेशंस कोर्ट ने 20 अक्तूबर को खारिज कर दिया था। आर्यन के वकील ने अब बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जस्टिस नितिन डब्ल्यू साम्ब्रे की अदालत में आर्यन खान के वकील ने जमानत याचिका दाखिल की है। इस मामले में 26 अक्तूबर यानी मंगलवार को सुनवाई होगी। इसका मतलब यह है कि आर्यन को 26 अक्तूबर तक जेल में ही रहना पड़ेगा।

अन्नया पांडे
- फोटो : instagram
अनन्या पांडे के घर भी छापा
इतना ही नहीं शाहरुख खान के अलावा एनसीबी की एक टीम चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडे के घर भी पहुंची हैं। अनन्या पांडे के फोन को एनसीबी ने जब्त कर लिया है। एनसीबी के सामने अनन्या को 2 बजे हाजिर होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
नहीं मिली जमानत
3 अक्तूबर को आर्यन खान को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने अरेस्ट किया था। इससे पहले 14 अक्तूबर को इस केस की सुनवाई हुई थी, तब मुंबई सेशंस कोर्ट के जज वीवी पाटिल ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आर्यन की जमानत पर फैसला 20 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने तमाम दलीलों को सुनने के बाद 20 अक्टूबर को बेल रिजेक्ट कर दी थी।
विज्ञापन
आर्यन खान
- फोटो : अमर उजाला
कैदी नंबर 956
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन खान को उसका कैदी नंबर मिल गया है। जेल में उसे नाम से नहीं बल्कि कैदी नंबर से बुलाया जाता है। आर्यन को कैदी नंबर N956 दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन खान को उसका कैदी नंबर मिल गया है। जेल में उसे नाम से नहीं बल्कि कैदी नंबर से बुलाया जाता है। आर्यन को कैदी नंबर N956 दिया गया है।