फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arvind Akela Kallu Bhojpuri Chhath Geet ganga ji ke nirmal paniya with anjali bharti released

Bhojpuri Chhath Geet 2021: अरविंद अकेला कल्लू का ‘गंगा जी के निर्मल पनिया’ हुआ रिलीज, लाखों में मिले गाने को व्यूज

Fri, 29 Oct 2021 11:43 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 29 Oct 2021 11:43 PM IST
सार

भोजपुरी सिनेमा के एक्टर और मशहूर सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘गंगा जी के निर्मल पनिया’ गाना छठ से पहले रिलीज हो गया है। छठ से पहले रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। गंगा जी के निर्मल पनिया को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया गया है।

विज्ञापन
Arvind Akela Kallu Bhojpuri Chhath Geet ganga ji ke nirmal paniya with anjali bharti released
अरविंद अकेला कल्लू - फोटो : world wide record bhojpuri

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा के एक्टर और मशहूर सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘गंगा जी के निर्मल पनिया’ गाना छठ से पहले रिलीज हो गया है। छठ से पहले रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। गंगा जी के निर्मल पनिया को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को बहुत ही पसंद किया जा रहा है। गाने को अब तक लाखों में व्यूज मिल चुके हैं।

विज्ञापन


अंजलि भारती के साथ मिलकर गया गाना

‘गंगा जी के निर्मल पनिया’ भोजपुरी के इस छठ गीत को अभिनेता और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू ने अंजलि भारती के साथ मिलकर गया है। इस गाने का संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। जबकि इस गाने का निर्देशक पंकज सोनी ने किया है और गाने के लिए रोशन सिंह विश्वास द्वारा लिखे गए हैं। अरविंद अकेला कल्लू के सभी गाने लोगों द्वारा बहुत किया जाता है।

विज्ञापन

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Chhath Geet ganga ji ke nirmal paniya with anjali bharti released
अरविंद अकेला कल्लू - फोटो : world record bhojpuri

अब तक का सबसे अलग गाना है

छठ पूजा के लिए बनाया गया ये गाना अब तक का सबसे अलग भोजपुरी गाना है। इस गाने मे अरविंद अकेला कल्लू कुर्ते-पायजामे में नजर आ रहे हैं। ये गाना रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही यूट्यूब पर छा गया और देखते ही देखते इस गाने के व्यूज मिलियन में पहुंच गए गईं। ‘गंगा जी के निर्मल पनिया’ गाने को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। गाने को अब तक 1 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट

इस गाने को देखने के बाद सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। गाने के नीचे कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, ‘इस गाने का कोई जवाब नहीं, कितना बार भी सुन लूं मन ही नहीं भरता’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दुनिया का सबसे मनोरंजक गाना है’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘अच्छा म्यूजिक, अच्छी आवाज, अच्छा सिंगर और लेख बिना किसी असभ्यता के’।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed