फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arshad Warsi Upcoming Movie Jeevan Bheema Yojana Shooting Wraps He Features In Double Role

अरशद वारसी ला रहे डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर, ‘जीवन भीमा योजना’ का टीजर जारी; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

Mon, 08 Jun 2026 05:34 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 08 Jun 2026 05:34 PM IST
सार

Arshad Warsi Next Movie: अरशद वारसी एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। जानें क्या है स्टोरी और कब रिलीज होगी ये फिल्म…

विज्ञापन
Arshad Warsi Upcoming Movie Jeevan Bheema Yojana Shooting Wraps He Features In Double Role
जीवन भीमा योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता अरशद वारसी एक डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'जीवन भीमा योजना' लेकर आ रहे हैं। फिल्म का पहला पोस्टर आज सामने आया है। इस फिल्म में अरशद वारसी डबल रोल में नजर आएंगे। अपने करियर में पहली बार अरशद किसी फिल्म में दोहरी भूमिका निभाएंगे। आज फिल्म का टीजर रिलीज किा गया है। जानिए कब रिलीज होगी अरशद की ये फिल्म?

विज्ञापन


टीजर में क्या है?
1 मिनट 16 सेकंड के इस टीजर में कॉमेडी और ड्रामा की पूरी झलक दिखती है। साथ ही दिखता है कि कैसे कॉमेडी ऑफ इरर्स से होता है पूरा हंगामा। टीजर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि अरशद वारसी के एक किरदार की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है। फिर अरशद का दूसरा किरदार अपने हमशक्ल की मौत का फायदा उठाकर बीमा की रकम हासिल करने की कोशिश करता है। लेकिन ये इतना आसान नहीं रहने वाला है। इस दौरान टीजर में कई तरह की मुश्किलें आती हैं, जो फिल्म में और भी विस्तार से देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन

 

 

ऐसी है ‘जीवन भीमा योजना’ की कहानी
अरशद वारसी इस फिल्म में दो हमशक्ल व्यक्तियों की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी जिंदगी अप्रत्याशित और खतरनाक तरीके से एक-दूसरे से जुड़ जाती है। इसके बाद शुरू होती है अपराध, धोखे और डार्क ह्यूमर से भरपूर घटनाएं। ‘जीवन भीमा योजना’ लालच, मजबूरी, प्यार और एक गलत फैसले के दूरगामी परिणामों की कहानी है।


फिल्म जीवन और उसकी पत्नी योजना के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। उनकी जिंदगी में तब बड़ा मोड़ आता है, जब उन्हें भीमा नाम का एक व्यक्ति मिलता है, जो हूबहू जीवन जैसा दिखता है।

दोनों एक ऐसी योजना बनाते ,हैं जिसमें जीवन की मौत का नाटक कर बीमा की रकम हासिल की जा सके। लेकिन यह आसान योजना तब बुरी तरह उलझ जाती है, जब मरा समझा गया व्यक्ति हीरे की तस्करी से जुड़े एक खतरनाक गिरोह से संबंध रखता हुआ निकलता है।


यह खबर भी पढ़ेंः ‘हम सभी गलतियां करते हैं’, शिल्पा शिंदे की आलोचना पर हिना खान ने ट्रोलर्स को दिया जवाब; फैंस से की ये अपील

पूरी हो चुकी है फिल्म की शूटिंग
अभिषेक डोगरा द्वारा निर्देशित ‘जीवन भीमा योजना’ अंशु मिश्रा द्वारा स्टार बीम वेंचर्स लिमिटेड के बैनर तले निर्मित है। इस फिल्म में अरशद वारसी के अलावा संजीदा शेख, विजय राज, पूजा चोपड़ा और बिजेंद्र काला जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म मानसून 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed