{"_id":"4bea77a89ab4188c73e548e2810b09c7","slug":"arshad-warsi-in-welcome-to-karachi-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराची क्यों चले जाएंगे अरशद वारसी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कराची क्यों चले जाएंगे अरशद वारसी?
ब्यूरो/अमर उजाला मुंबई
Updated Sun, 31 Aug 2014 07:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह प्रश्न आपके मन में भी आएगा कि आखिर फिल्में चलने के बाद भी अरशद वारसी कराची क्यों चले जाएंगे? चलिए जान लीजिए पूरी कहानी।
विज्ञापन
कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों को लगातार हंसाने वाले अरशद वारसी अब कराची जाने वाले हैं। क्यों... यह आपको पता चलेगा उनकी अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म में, जिसका नाम होगा ‘वेलकम टू कराची’। वैसे अरशद आने वाले दिनों में फिल्म ‘द लीजंड ऑफ माइकल मिश्रा’ और ‘गुड्डू रंगीला’ में दिखेंगे।
पहली फिल्म में जहां अदिति राव हैदरी उनकी हीरोइन हैं, वहीं दूसरी फिल्म में अमित साध उनके जोड़ीदार बने नजर आएंगे। अरशद जल्द ही ‘वेलकम टू कराची’ की शूटिंग शुरू करेंगे।
विज्ञापन
पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म में कुणाल रॉय कपूर और इरफान खान होंगे, लेकिन अब कुणाल की जगह अरशद आ गए हैं। अरशद और इरफान की जोड़ी पहले भी दो फिल्मों में साथ काम कर चुकी है।
विज्ञापन
अरशद के नजदीकी सूत्रों के अनुसार, ‘मनीष झा की द लीजंड ऑफ माइकल मिश्रा और सुभाष कपूर की गुड्डू रंगीला का काम खत्म करने के बाद अरशद ने तीन महीने का ब्रेक लिया है क्योंकि कॉमेडी ‘वेलकम टू कराची’ के लिए उन्हें फिटनेस की ज्यादा जरूरत है।
अतः अरशद इन दिनों लगातार जिम जा रहे हैं और खुद को दुबला कर रहे हैं।’ बताया जाता है कि ‘गुड्डू रंगीला’ का काम खत्म होने के बाद अरशद जब खाली थे तो वाशु भगनानी का फोन उनके पास आया, जो ‘वेलकम टू कराची’ प्रोड्यूस कर रहे हैं।
जब अरशद को पता चला कि फिल्म में इरफान खान भी हैं तो उन्होंने हां कहने में एक मिनट भी नहीं लगाया। फिल्म की शूटिंग लंदन, मुंबई और कराची में होगी। इसके निर्देशक होंगे अशीष मोहन।