फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   armaan malik live show 5 and 6 october know the details

इस वीकएंड झूमिए अरमान मलिक के साथ, 5-6 अक्टूबर को यहां होंगे Live शो

Thu, 03 Oct 2019 11:04 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 03 Oct 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
armaan malik live show 5 and 6 october know the details
Armaan Malik - फोटो : social media
अपने रोमांटिक गानों से युवाओं की पूरी एक नई पीढ़ी को झुमाते रहे मशहूर गायक अरमान मलिक का पहला ब्रेकअप गाना टूटे ख्वाब सुपरहिट हो चुका है। इस गाने में अरमान प्रेम की एक नई भावना को जताते हुए अपने चाहने वालों के बीच लौटे हैं और वह युवाओं को ये भी बता रहे हैं कि दिल टूटने का मतलब जिंदगी टूटना नहीं है। युवाओं को टूटे दिलों को जोड़ने के तरीके बताने वाला अरमान का ब्रेकअप टूर शुरू हो चुका है। इस टूर के दौरान वह अमर उजाला के पाठकों के लिए उत्तर प्रदेश में दो शो करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


अरमान मलिक का पहला ब्रेक अप सॉन्ग टूटे ख्वाब रिलीज के सिर्फ पांच दिन में ही सुपर हिट हो चुका है। यू ट्यूब पर इसे अब तक 10 मिलियन यानी एक करोड़ लोग देख चुके हैं। इस गाने की कामयाबी का जश्न मनाने और टूटे दिलों की दुआओं का साथ पाने अरमान मलिक अपने पहले ब्रेकअप टूर पर निकल चुके हैं। इस टूर का उत्तर भारत में पहला पड़ाव कानपुर होगा।
विज्ञापन


दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले यूट्यूब चैनल व देश की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने देश के प्रतिष्ठित हिंदी अखबार अमर उजाला के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में ब्रेक अप टूर का पहला पड़ाव कानपुर तय किया है। अरमान मलिक 5 अक्टूबर की शाम को कानपुर में होंगे और यहां रामा यूनिवर्सिटी में अपने ब्रेकअप टूर का पहला लाइव शो करेंगे। इस शो में अरमान मलिक को लाइव देखने के लिए मध्य उत्तर प्रदेश, अवध, रुहेलखंड औऱ पूर्वी उत्तर प्रदेश के पाठक 5 अक्टूबर को रामा यूनीवर्सिटी पहुंच सकते हैं। प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरमान मलिक के इस ब्रेक अप टूर का दूसरा शो अमर उजाला दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 6 अक्टूबर की शाम को मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में आयोजित कर रहा है। इस शो में दिल्ली के पड़ोसी राज्यों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा पाठक भी हिस्सा ले सकते हैं। इस लाइव शो को लिए भी प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इस बारे में अधिक जानकारी अमर उजाला के कानपुर और नोएडा/गाजियाबाद केंद्रों से प्राप्त की जा सकती है।


बॉयफ्रेंड के बच्चे को जन्म देने वाली हैं कल्कि, प्रेग्नेंसी पर आया पहले पति अनुराग का रिएक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed