Jawan: जवान देखकर नयनतारा के फैन हुए अर्जुन कपूर, कहा- अब हम आपको कहीं जाने नहीं देंगे
इस समय हर किसी के मुंह पर बस जवान फिल्म का नाम चढ़ा हुआ है। दर्शकों से लेकर सितारों तक हर कोई फिल्म की तारीफ करते हुए ही दिखाई दे रहा है। लोग शाह रुख और नयनतारा की एक्टिंग की सरहाना कर रहे हैं। ऐसे में अब अर्जुन कपूर ने भी फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू दिया है।
विस्तार
शाहरुख की फिल्म जवान जब से रिलीज हुई है, हर किसी को बोहद पसंद आ रही है। प्रसिद्ध तमिल फिल्म निर्माता एटली द्वारा निर्देशित यह प्रोजेक्ट 7 सितंबर, गुरुवार को व्लर्डवाइड सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। जवान ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग कलेक्शन किया और पहले ही ब्लॉकबस्टर का टैग हासिल कर लिया है। इस बीच वहीं अर्जुन कपूर ने जवान देखकर शाहरुख खान के साथ-साथ नयनतारा की भी जमकर तारीफ की है।
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने शाहरुख खान और नायतरा स्टारर फिल्म ‘जवान’ देखी जिसे देखने के बाद अर्जुन कपूर ने शाहरुख और नयनतारा की जमकर तारीफ की है। एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर जवान की वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – शाहरुख खान सिर्फ एक किंग। उफ्फफ बहुत बढ़िया। नयनतारा हमारी तरफ आपका स्वागत है। अब हम आपको जाने नहीं देंगे। इसके साथ अर्जुन ने डारेक्टर एटली की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा- एटली सर वाओ। बता दें अर्जुन के पोस्ट को एटली ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर भी किया है।
बता दें कि इस से पहले मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर 'जवान' की तारीफ करते हुए एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी को देख कर पता चल रहा है कि मलाइका थिएटर में इस फिल्म को देख रही हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म में से शाह रुख की एक तस्वीर ली है और उस पर उनकी सरहाना करते हुए लिखा हैशटैग जवान शाह रुख आपके जैसा कोई नहीं, सिर्फ आप ही एक किंग हैं।
एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की जवान 7 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति हैं। इसके अलावा सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर के अलावा दीपिका पादुकोण का कैमियो भी नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ के निर्माता को फेडरेशन का नया नोटिस, अक्षय से भी काम न करने की अपील