फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor remembers mother Mona Shourie said now my sisters are my support

रिश्ते: अर्जुन कपूर ने मां मोना शौरी को किया याद, कहा- अब मेरी बहनें मेरा सहारा है...

Sat, 16 Oct 2021 03:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 16 Oct 2021 03:25 PM IST
सार

हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिमसें उन्होंने अपनी मां मोना शौरी के बारे में बात की है। साथ ही उन्होंने अपनी बहनों को अपना सहारा बताया है।

विज्ञापन
Arjun Kapoor remembers mother Mona Shourie said now my sisters are my support
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी मां मोना शौरी से बेहद प्यार करते हैं। मोना शौरी का साल 2002 में बीमारी के चलते निधन हो गया था। अर्जुन हर खास मौके पर अपनी दिवंगत मां के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर उन्हें याद करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर इंटरव्यू में भी मां मोना शौरी संग अपने रिश्ते के बारे में बताते रहते हैं। हाल ही में, अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां के साथ अपने स्पेशल रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। इस दौरान अर्जुन कपूर ने बताया कि, वह शायद एक ऐसी व्यक्ति थीं, जिन्होंने उन्हें पूरी तरह से समझा।

विज्ञापन

 
अर्जुन कपूर ने 'मेन्स हेल्थ' मैगजीन को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां के बारे में बात करते हुए कहा कि, मेरी मां सिर्फ मेरी मां ही नहीं थीं। वह मेरी दोस्त भी थीं। मैं उन पर पूरा विश्वास करता था। शायद वह एक ऐसी अकेली व्यक्ति थीं, जो हमेशा मुझे अच्छी तरह समझती थीं। अब मेरे पास मेरी बहन अंशुला और मेरी दोनों बहनें हैं, जो कि मेरा सहारा है।
विज्ञापन

 
इसके आगे अर्जुन कपूर ने बताया कि, उनकी जिंदगी में उनकी मां के अलावा कुछ और लोग हैं, जिन्होंने उनकी लाइफ को काफी प्रभावित किया है। एक्टर ने कहा कि, मेरी लाइफ में कुछ शानदार महिलाएं हैं, जैसे मेरी को-एक्ट्रेस के रूप में परिणीति चोपड़ा और आलिया भट्ट। मेरे जीवन में मेरे कुछ साथी भी हैं, जिन्होंने मुझे प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कहा जाता है कि, अर्जुन कपूर और उनके पिता बोनी कपूर के बीच रिश्ते ज्यादा अच्छे नहीं थे और ना ही अभिनेता अपनी सौतेली बहनों के टच में रहते थे। लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर अपने परिवार का एक सपोर्ट सिस्टम बनकर उभरे हैं। जान्हवी ने अपने एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर संग रिश्ते पर कहा था कि, पहले हमारे बीच में चुप्पी होती थी। हम मिलते थे, लेकिन हमारे बीच कोई बातचीत नहीं होती थी। मैंने अपनी फैमिली से बहुत कुछ सीखा है। हमारे एक ही पिता हैं, हमारा एक ही खून है।

 
अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्टर आखिरी बार फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आए थे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed