फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun kapoor Janhvi Kapoor sister khushi kapoor tested positive for covid 19

बहन खुशी कपूर के साथ जान्हवी कपूर भी थीं कोरोना संक्रमित, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने दी जानकारी

Tue, 11 Jan 2022 09:35 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 11 Jan 2022 09:35 AM IST
सार

जान्हवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। ये जानकारी जान्हवी ने एक पोस्ट शेयर कर दी है। हालांकि, अब दोनों बिल्कुल ठीक हैं।

विज्ञापन
Arjun kapoor Janhvi Kapoor sister khushi kapoor tested positive for covid 19
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बोनी कपूर की छोटी बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन खुशी कपूर कोरोना निगेटिव हो गई हैं। खुशी के साथ उनकी बहन व एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी कोरोना संक्रमित थीं और ये बात एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताई है। इस पोस्ट में जान्हवी ने बताया है कि वह और खुशी अब पूरी तरह ठीक हैं।  

विज्ञापन


जान्हवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हैलो दोस्तों। मैंने और मेरी बहन ने 3 जनवरी को कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था। हमने अब बीएमसी द्वारा सुझाए गए गाइडलाइन्स का पालन किया और आइसोलेशन के जरूरी दिनों को पूरा कर लिया है। हम दोनों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। पहले दो दिन कठिन थे, और फिर उसके बाद हर दिन बेहतर होता गया। इस वायरस से खुद को बचाने का एकमात्र तरीका मास्क अप और टीकाकरण है! सभी का ख्याल रखें'
विज्ञापन

 

जान्हवी कपूर ने पोस्ट की थी तस्वीर
बीते दिनों जान्हनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने थर्मामीटर लगाया था। एक अन्य तस्वीर में वह बहन खुशी कपूर के साथ थीं। इसके साथ जान्हवी ने लिखा था- साल का वह समय फिर से। इसके बाद अंदाजा लगाया गया था कि जान्हवी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

Arjun kapoor Janhvi Kapoor sister khushi kapoor tested positive for covid 19
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अर्जुन कपूर हुए थे संक्रमित
हाल ही में परिवार के तीन और सदस्य अर्जुन कपूर, अंशुला और रिया कपूर भी कोरोना की चपेट में आए थो जो अब ठीक हो रहे हैं। इससे पहले जब अर्जुन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उस वक्त बोनी कपूर भी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया और हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

डरा रहा कोरोना
देश में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राज्यों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों को देखें तो फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमण मुंबई में ही हो रहा है। पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के 33,470 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि आठ लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed