Malaika Arora: एक्सीडेंट के बाद मलाइका का हाल-चाल लेने पहुंचे अर्जुन कपूर, पति शकील संग पहुंची बहन अमृता अरोड़ा
शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका की कार का एक्सीडेंट हो गया था, जब वह मुंबई से सटे पनवेल इलाके में थीं। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री की कार के ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया, जिसके बाद उनकी कार एक्सप्रेसवे पर 3 अन्य कारो से जा टकराई। एक्सीडेंट के बाद मलाइका अरोड़ा को अस्पताल भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुर्घटना में मलाइका की आंख के पास चोट आई थी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक "मलाइका अरोड़ा की हालत में फिलहाल सुधार है, उन्हें कुछ टांके लगे हैं। बता दें कि दुर्घटना के समय मलाइका अपनी रेंज रोवर में थीं और दुर्घटना की वजह से उनकी कार बाकी दो कारों के बीच फंस गई। इस खबर के बाद से उनके करीबी और फैंस काफी परेशान हो गए हैं। अब बहन अमृता अरोड़ा और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी मलाइका का हाल चाल लेने उनके घर पहुंचे हैं।
मलाइका का हालचाल लेने पहुंचे अर्जुन कपूर और अमृता अरोड़ा-
वायरल भयानी के इंस्टाग्राम से दो वीडियो शेयर की गई हैं, जिनमें अमृता अरोड़ा अपने पति शकील लद्दाक और बेटे के साथ मलाइका के घर में जाते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा इसी पेज से एक और वीडियो शेयर की गई है, जिसमें अर्जुन कपूर कार में बैठकर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अर्जुन को मलाइका के रेजीडेंस निकलते हुए स्पॉट किया गया।
इवेंट में शिरकत करने गई थीं मलाइका-
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक फैशन इवेंट में शिरकत करने गई थीं। जिसकी अपडेट भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की थी। फिलहाल पुलिस ने कहा कि दुर्घटना कैसे हुई इस मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।