फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor and sister Amrita Arora visit Malaika after car accident

Malaika Arora: एक्सीडेंट के बाद मलाइका का हाल-चाल लेने पहुंचे अर्जुन कपूर, पति शकील संग पहुंची बहन अमृता अरोड़ा

Sun, 03 Apr 2022 05:16 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor and sister Amrita Arora visit Malaika after car accident
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा - फोटो : insta

शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका की कार का एक्सीडेंट हो गया था, जब वह मुंबई से सटे पनवेल इलाके में थीं। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री  की कार के ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया, जिसके बाद उनकी कार एक्सप्रेसवे पर 3 अन्य कारो से जा टकराई। एक्सीडेंट के बाद  मलाइका अरोड़ा को अस्पताल भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुर्घटना में मलाइका की आंख के पास चोट आई थी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक "मलाइका अरोड़ा की हालत में फिलहाल सुधार है, उन्हें कुछ टांके लगे हैं। बता दें कि दुर्घटना के समय मलाइका अपनी रेंज रोवर में थीं और दुर्घटना की वजह से उनकी कार बाकी दो कारों के बीच फंस गई। इस खबर के बाद से उनके करीबी और फैंस काफी परेशान हो गए हैं। अब बहन अमृता अरोड़ा और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी मलाइका का हाल चाल लेने उनके घर पहुंचे हैं।

विज्ञापन

मलाइका का हालचाल लेने पहुंचे अर्जुन कपूर और अमृता अरोड़ा-
वायरल भयानी के इंस्टाग्राम से दो वीडियो शेयर की गई हैं, जिनमें अमृता अरोड़ा अपने पति शकील लद्दाक और बेटे के साथ मलाइका के घर में जाते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा इसी पेज से एक और वीडियो शेयर की गई है, जिसमें अर्जुन कपूर कार में बैठकर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अर्जुन को मलाइका के रेजीडेंस निकलते हुए स्पॉट किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इवेंट में शिरकत करने गई थीं मलाइका-
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक फैशन इवेंट में शिरकत करने गई थीं। जिसकी अपडेट भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की थी।  फिलहाल पुलिस ने कहा कि दुर्घटना कैसे हुई इस मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed