फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arjun and varun is my best friends says alia bhatt

अपने पिछले 'संबंधों' पर खुलकर बोलीं आलिया

Mon, 14 Jul 2014 12:02 PM IST
Updated Mon, 14 Jul 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
arjun and varun is my best friends says alia bhatt

आलिया भट्ट एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिसका नाम हर उस हीरो के साथ जुड़ जाता है जिसके साथ वह फिल्में कर रही होती हैं। अर्जुन कपूर के साथ 2 स्टेट्स करने वाली आलिया का नाम इन दिनों वरूण धवन के साथ जुड़ रहा है। इस पर आलिया की कई बार सफाई भी आ चुकी है।

विज्ञापन

पता नहीं क्यों जोड़ देते हैं नाम

arjun and varun is my best friends says alia bhatt

बीबीसी से बातचीत में वह कहती हैं, "मुझे नहीं पता कि लोग मेरा नाम अर्जुन और वरुण के साथ क्यों जोड़ देते हैं। ऊपर वाले का लाख-लाख शुक्र है कि मेरा नाम रणदीप हुडा के साथ नहीं जुड़ा। वैसे अर्जुन और वरुण दोनों ही मेरे बहुत क़रीबी दोस्त हैं."

शुक्रवार को आलिया भट्ट और वरुण धवन की फ़िल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' रिलीज़ हुई, जिसे बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी शुरुआत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने बूते ही मिला है काम

arjun and varun is my best friends says alia bhatt

बॉलीवुड में फ़िल्मी परिवारों से लगातार नए कलाकार आ रहे हैं, क्या ऐसे में बाहरी लोगों के लिए फ़िल्मों में एंट्री करना मुश्किल हो गया है?

आलिया का जवाब था, "मैं ऐसा नहीं मानती. सही समय और सही टैलेंट ज़रूरी हैं. हमें फ़िल्मी लोगों का साथ ज़रूर मिल जाता है लेकिन बाक़ी सब तो हमें ही करना पड़ता है. मुझे अपने पिता महेश भट्ट का टैग लेकर घूमना पसंद नहीं."

विज्ञापन

मज़ाक का बुरा नहीं मानती

arjun and varun is my best friends says alia bhatt

बीते दिनों आलिया सोशल मीडिया पर लोगों के मज़ाक का शिकार बनीं। वजह थी उनका 'सामान्य ज्ञान'.

दरअसल करण जौहर ने अपने चैट शो 'कॉफ़ी विद करण' में आलिया से कुछ सवाल पूछे थे और सभी सवालों का आलिया ने ग़लत जवाब दिया था। अपना मज़ाक उड़ने पर आलिया क्या नाराज़ होतीं हैं।

इस पर वह कहती हैं, "मैं इन जोक्स पर क्यों ग़ुस्सा करूं. मैंने कोई बम थोड़े न फोड़ा है. कम से कम इस बहाने लोगों को याद तो रहती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed