फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arijit singh will sing song for salman khan

जल्द ही मैं सलमान ख्ाान के लिए गाना गाऊंगाः अरिजीत सिंह

Thu, 18 Aug 2016 01:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 18 Aug 2016 01:30 PM IST
विज्ञापन
arijit singh will sing song for salman khan
‌बाॅलीवुड

सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। सोशल मीडिया पर अरिजीत ने सलमान ने माफी भी मांगी थी। इस बीच ये भी कहा गया था कि अब अरिजीत सलमान के लिए कभी गाना नहीं गाएंगे। लेकिन अब अरिजीत ने इस बात का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि ये सरासर गलत है, किसने कहा? मैं सलमान के लिए जल्द गाना गाऊंगा। बता दें कि सलमान की फिल्म सुल्तान का फेमस गाना जग घूमया पहले अरिजीत सिंह ने ही गाया था। 

विज्ञापन

 

‌जल्द ही मैं सलमान ख्‍ाान के लिए गाना गाऊंगाः अरिजीत सिंह

arijit singh will sing song for salman khan
बाॅलीवुड
दोनों के बीच विवाद के बाद सलमान ने फिल्म से अरिजीत का गाना हटा दिया था। फिर इस गाने को राहत फतेह अली खान ने गाया। सलमान ने भी इस गाने में अपनी आवाज दी है। सलमान की फिल्म 'सुल्तान' बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट गई थी। वहीं अरिजीत आज भी सलमान के माफी मांगने की कोशिश में लगे हुए हैं। 

दरअसल गिल्ड अवॉर्ड (फरवरी 2014) में अरिजीत सिंह को बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड मिला था। तब उस प्रोग्राम को सलमान खान होस्ट कर रहे थे। अरिजीत जब स्टेज पर पहुंचे तो सलमान ने कहा- क्यों सो गया था क्या? तब अरिजीत ने कहा, आप लोगों (सलमान और रितेश देशमुख) की होस्टिंग ने तो मुझे सुला ही दिया था।

सलमान इससे चिढ़ गए। उन्होंने कहा कि जैसे गाने तुम गाते हो, उससे तो नींद ही आएगी। इसके बाद उन्होंने अरिजीत से ‘तुम ही हो...’ गाने को कहा। अरिजीत जब गाने लगे तो सलमान उनकी नकल करने लगे। इसके बाद सलमान ने अरिजीत से कहा- ये रहा आपका अवॉर्ड और अब जाओ। इस दौरान दोनों ही कुछ अपसेट नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‌जल्द ही मैं सलमान ख्‍ाान के लिए गाना गाऊंगाः अरिजीत सिंह

arijit singh will sing song for salman khan
बाॅलीवुड

इसी ‌कहासुनी के बाद सुल्तान से अरिजीत का गाना हटा ‌दिया गया थ्‍ाा। गाना हटाने पर जब सलमान से सवाल किया गया तो उन्‍हाेेंने कहा, "अरिजीत कौन है? मैं नहीं जानता। क्या कोई सिंगर है?" सलमान ने आगे कहा, "कई फिल्मों में सिंगर्स को रिप्लेस किया जाता है। लोग आते हैं और गाकर चले जाते हैं।

उन्होंने कहा था कि अरिजीत को हटाने का फैसला उनका नहीं था। यह डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स के ऊपर है कि वे किसे पसंद करते हैं? मेरी आवाज को भी एक बार रिजेक्ट कर दिया गया था? इसलिए किसी को अपसेट नहीं होना चाहिए।" जब सलमान से अरिजीत सिंह के फेसबुक पर लिखे गए माफीनामे के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा थ्‍ाा, "उस स्मार्ट कमेंट्स और पोस्ट्स से साफ नजर आ रहा है कि उनका मकसद क्या है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed