{"_id":"57b557984f1c1bce246ead01","slug":"arijit-singh-will-sing-song-for-salman-khan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही मैं सलमान ख्ाान के लिए गाना गाऊंगाः अरिजीत सिंह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जल्द ही मैं सलमान ख्ाान के लिए गाना गाऊंगाः अरिजीत सिंह
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:30 PM IST
विज्ञापन
बाॅलीवुड
सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। सोशल मीडिया पर अरिजीत ने सलमान ने माफी भी मांगी थी। इस बीच ये भी कहा गया था कि अब अरिजीत सलमान के लिए कभी गाना नहीं गाएंगे। लेकिन अब अरिजीत ने इस बात का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि ये सरासर गलत है, किसने कहा? मैं सलमान के लिए जल्द गाना गाऊंगा। बता दें कि सलमान की फिल्म सुल्तान का फेमस गाना जग घूमया पहले अरिजीत सिंह ने ही गाया था।
विज्ञापन
Trending Videos
जल्द ही मैं सलमान ख्ाान के लिए गाना गाऊंगाः अरिजीत सिंह
बाॅलीवुड
दोनों के बीच विवाद के बाद सलमान ने फिल्म से अरिजीत का गाना हटा दिया था। फिर इस गाने को राहत फतेह अली खान ने गाया। सलमान ने भी इस गाने में अपनी आवाज दी है। सलमान की फिल्म 'सुल्तान' बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट गई थी। वहीं अरिजीत आज भी सलमान के माफी मांगने की कोशिश में लगे हुए हैं।
दरअसल गिल्ड अवॉर्ड (फरवरी 2014) में अरिजीत सिंह को बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड मिला था। तब उस प्रोग्राम को सलमान खान होस्ट कर रहे थे। अरिजीत जब स्टेज पर पहुंचे तो सलमान ने कहा- क्यों सो गया था क्या? तब अरिजीत ने कहा, आप लोगों (सलमान और रितेश देशमुख) की होस्टिंग ने तो मुझे सुला ही दिया था।
सलमान इससे चिढ़ गए। उन्होंने कहा कि जैसे गाने तुम गाते हो, उससे तो नींद ही आएगी। इसके बाद उन्होंने अरिजीत से ‘तुम ही हो...’ गाने को कहा। अरिजीत जब गाने लगे तो सलमान उनकी नकल करने लगे। इसके बाद सलमान ने अरिजीत से कहा- ये रहा आपका अवॉर्ड और अब जाओ। इस दौरान दोनों ही कुछ अपसेट नजर आए थे।
दरअसल गिल्ड अवॉर्ड (फरवरी 2014) में अरिजीत सिंह को बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड मिला था। तब उस प्रोग्राम को सलमान खान होस्ट कर रहे थे। अरिजीत जब स्टेज पर पहुंचे तो सलमान ने कहा- क्यों सो गया था क्या? तब अरिजीत ने कहा, आप लोगों (सलमान और रितेश देशमुख) की होस्टिंग ने तो मुझे सुला ही दिया था।
सलमान इससे चिढ़ गए। उन्होंने कहा कि जैसे गाने तुम गाते हो, उससे तो नींद ही आएगी। इसके बाद उन्होंने अरिजीत से ‘तुम ही हो...’ गाने को कहा। अरिजीत जब गाने लगे तो सलमान उनकी नकल करने लगे। इसके बाद सलमान ने अरिजीत से कहा- ये रहा आपका अवॉर्ड और अब जाओ। इस दौरान दोनों ही कुछ अपसेट नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही मैं सलमान ख्ाान के लिए गाना गाऊंगाः अरिजीत सिंह
बाॅलीवुड
इसी कहासुनी के बाद सुल्तान से अरिजीत का गाना हटा दिया गया थ्ाा। गाना हटाने पर जब सलमान से सवाल किया गया तो उन्हाेेंने कहा, "अरिजीत कौन है? मैं नहीं जानता। क्या कोई सिंगर है?" सलमान ने आगे कहा, "कई फिल्मों में सिंगर्स को रिप्लेस किया जाता है। लोग आते हैं और गाकर चले जाते हैं।
उन्होंने कहा था कि अरिजीत को हटाने का फैसला उनका नहीं था। यह डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स के ऊपर है कि वे किसे पसंद करते हैं? मेरी आवाज को भी एक बार रिजेक्ट कर दिया गया था? इसलिए किसी को अपसेट नहीं होना चाहिए।" जब सलमान से अरिजीत सिंह के फेसबुक पर लिखे गए माफीनामे के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा थ्ाा, "उस स्मार्ट कमेंट्स और पोस्ट्स से साफ नजर आ रहा है कि उनका मकसद क्या है।"