फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arijit Singh issues public apology to Salman Khan

अरिजीत के माफी मांगने से भी नहीं पिघले सल्लू, उठाया बड़ा कदम

Wed, 25 May 2016 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
Arijit Singh issues public apology to Salman Khan
गुस्सा हुए सुल्तान - फोटो : getty
सलमान खान से किया गया मजाक अरिजीत सिंह पर काफी भारी पड़ गया। मजाक इतनी दूर तक पहुंच गया था कि अरिजीत को सरेआम माफी भी मांगनी पड़ी थी। पर सल्लू पर इसका कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'सुल्तान' में अरिजीत द्वारा गाये गए गाने को हटाकर किसी और प्लेबैक सिंगर से गाना रिकॉर्ड करवा लिया। 
विज्ञापन


एक अवॉर्ड शो को दौरान प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने सलमान खान के साथ थोड़ी मजाक मस्ती कर ली थी पर ये मजाक सल्लू मिया को एकदम अच्छा नहीं लगा और वो शो पर ही अरिजीत से खफा हो गए। सल्लू को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने शो के तुरंत बाद ही अपनी आने वाली फिल्म 'सुल्तान' में अरिजीत द्वारा गाये गए गाने को हटाकर किसी और प्लेबैक सिंगर से गाना रिकॉर्ड करवाने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन


अरिजीत को जब ये बात पता चली तो उन्होंने तुरंत सलमान से माफी मांगने के लिए उन्हें फोन लगाया। पर सल्लू मिया तो पूरी तरह से भड़क चुके थे। उन्होंने अरिजीत के किसी भी कॉल का जवाब नहीं दिया। अरिजीत ने उन्हें कई मेसैज भी किए पर सल्लू के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। अरिजीत ने बताया कि नीता अंबानी की पार्टी में भी उसने सलमान से बात कर माफी मांगने की कोशिश की पर सलमान तो सुल्तान है वो कहां किसी की सुनने वाले उन्होंने अरिजीत की तरफ देखा तक नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Arijit Singh issues public apology to Salman Khan
अरिजीत ने फेसबुक पर लिखी चिट्ठी - फोटो : times of india
सल्लू से किया ये मजाक अरिजीत पर इतना भारी पड़ गया कि उसे सरेआम सलमान से माफी मांगनी पड़ी। अरिजीत ने माफी मांगते हुए फेसबुक पर सलमान को एक चिट्ठी लिख दी। अरिजीत ने लिखा कि वो इस तरह का मजाक करने के लिए शर्मिंदा है। उसका ऐसा कोई इरादा नहीं था। वो और उसका पूरा परिवार भाईजान का फैन है। ऐसे में वो सल्लू का अपमान कैसे कर सकता है।

उसने सलमान से गुहार लगाई कि उसे माफ कर दिया जाए और इस मजाक के लिए सुल्तान फिल्म से उसका गाना न हटाया जाए। वह सलमान खान के लिए गाना गाकर काफी गर्व महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed