फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arbaaz khan want to make documentary on father salim khan life

पिता पर डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे अरबाज, फिलहाल दबंग 3 की तैयारियों में हैं व्यस्त

Mon, 29 Oct 2018 12:48 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 29 Oct 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
arbaaz khan want to make documentary on father salim khan life
arbaaz khan - फोटो : file photo

फिल्म दबंग 3 प्रोड्यूस करने की तैयारी में लगे अरबाज खान की योजना आने वाले दिनों में अपने पिता सलीम खान पर डॉक्यूमेंट्री बनाने की है। उन्होंने इस बारे में पिता से बात भी कर ली है। अरबाज का कहना है कि उनके पिता ने इंडस्ट्री में खूब काम किया है और उनका जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, उसे सबके सामने लाना जरूरी है। अत: वह डॉक्युमेंट्री बनाएंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या सलीम खान के जीवन पर बायोपिक नहीं बन सकती।

विज्ञापन


इस पर अरबाज का कहना है कि बिल्कुल बन सकती है अगर कोई ऐसा ऐक्टर हो, जो उनकी युवावस्था से लेकर वर्तमान जीवन तक की भूमिका निभा ले। अरबाज ने कहा कि संजू में उन्होंने रणबीर कपूर का काम देखा और प्रभावित हुए। उन्हें लगता है कि रणबीर सलीम खान की भूमिका निभा सकते है। परंतु सवाल यह उठता है कि कभी ऐसा हुआ तो क्या अरबाज के भाई सलमान खान यह पसंद करेंगे?
विज्ञापन


-दबंग 3 की तैयारी: इस बीच अरबाज दबंग 3 की तैयारी में लग गए हैं। फरवरी 2019 में फिल्म की शूटिंग होनी है। उन्होंने बताया है कि स्क्रिप्ट लगभग तैयार है और लोकेशनों की तलाश जारी है। मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज द्वारा मॉडल जॉर्जिया आंद्रियानी से दूसरी शादी की चर्चाएं हैं, इस पर उनका कहना है लोगों को जो कयास लगाने हैं लगाएं। वह समय आने पर खुद इस बारे में बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed