फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   AR Rahman Corona song Hum Haar Nahi Maanenge to fight the COVID 19 pandemic

कोरोना गीतों की भीड़ में रहमान भी हुए शामिल, बैंक की ब्रांडिंग के लिए जुटाई सितारों की ये फौज

Fri, 01 May 2020 02:52 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 01 May 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
AR Rahman Corona song Hum Haar Nahi Maanenge to fight the COVID 19 pandemic
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार और गायक ए आर रहमान की गिनती अभी तक संगीत जगत के उन लोगों में होती रही है, जिनका ये जमाना अनुसरण करता है। लेकिन, पिछले कुछ साल से उनका लीडर बनने का ये स्टाइल अब धीमा पड़ता दिख रहा है। कोरोना काल में  घर बैठे लोगों के लिए बन रहे गीतों की सोशल मीडिया पर इन दिनों बाढ़ आई हुई है और इसी में शामिल हो गया है अब रहमान का एक गाना। इस गाने का निर्माण किया है उस एचडीएफसी बैंक ने जिसके शेयर खरीद का मामला सामने आने के बाद सरकार को अपनी निवेश नीति बदलनी पड़ी।

विज्ञापन


रहमान का ये गाना  भारत भर के जाने-माने गीतकारों और संगीतकारों के साथ मिलकर बना है। बैंक की ब्रांडिंग के लिए बने गीत 'हम हार नहीं मानेंगे'  का उद्देश्य लोगों को कोरोना वायरस से लगातार लड़ते रहने के लिए प्रेरित करना है। यह गीत उन लोगों को भी सलाम करने की बात करता है जो दिन रात निस्वार्थ भावना से और पूरे साहस के साथ कोरोना वायरस से इस लड़ाई में लगातार करोड़ों भारतीयों के साथ खड़े हुए हैं।

विज्ञापन

AR Rahman Corona song Hum Haar Nahi Maanenge to fight the COVID 19 pandemic
'हम हार नहीं मानेंगे' - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर और ग्रैमी अवार्ड विजेता संगीतकार ए आर रहमान के बनाए इस गाने के बोल लिखे हैं जाने-माने गीतकार प्रसून जोशी ने। इसके साथ यह गीत भारत भर के मशहूर गायकों और संगीतकारों को एक साथ जोड़ता है। यह गीत क्लिंटन सेरेजो, मोहित चौहान, हर्षदीप कौर, मीका सिंह, जोनिता गांधी, नीति मोहन, जावेद अली, श्रुति हासन, सिद श्रीराम, शाशा तिरुपति, खतीजा रहमान और अभय जोधपुरकर पर फिल्माया गया है।

इन दिनों गीत बनाकर लोगों को कोरोना से लड़ने के लिए प्रेरित करने का ट्रेंड चल रहा है।  अक्षय कुमार, कृति सेनन, राजकुमार राव, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आयुष्मान खुराना, विकी कौशल आदि कलाकार मिलकर मुस्कुराएगा इंडिया बना चुके हैं। करण जौहर तेरी मिट्टी का नया वर्जन क्रिएट कर चुके हैं। जे डी मजीठिया टीवी के कलाकारों के साथ कविता बुन चुके हैं और जॉन अब्राहम भी टी सीरीज के साथ मिलकर ऐसा ही कुछ रच चुके हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed