फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   AR Rahman Controversy: Karan Singh Reaction On music composer controversial comment About Bollywood Industry

इंडस्ट्री को लेकर एआर रहमान की टिप्पणी पर करन सिंह ने जताई आपत्ति; कहा- 'यह बयान देश की छवि को खराब करते हैं'

Thu, 05 Feb 2026 07:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 05 Feb 2026 07:29 PM IST
सार

AR Rahman Controversy: बीते दिनों एआर रहमान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई। अब संविधान सम्मान मंच के पदाधिकारी करन सिंह ने इस पर रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन
AR Rahman Controversy: Karan Singh Reaction On music composer controversial comment About Bollywood Industry
एआर रहमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकप्रिय म्यूजिक कंपोजर एवं डायरेक्टर एआर रहमान बीते दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर की गई एक टिप्पणी को लेकर काफी विवादों में रहे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड को कथित तौर पर 'सांप्रदायिक' बताया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई। रहमान ने बाद में वीडियो जारी कर सफाई पेश की थी कि उनका ऐसा मतलब नहीं था। हाल ही में संविधान सम्मान मंच के पदाधिकारी करन सिंह ने अमर उजाला से खास बातचीत में रहमान की टिप्पणी पर आपत्ति जाहिर की है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन


एआर रहमान भारत को अस्थिर क्यों बताते हैं?
अमर उजाला से बात करते हुए करन सिंह ने सबसे पहले एआर रहमान को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा, 'सबसे पहले तो यह समझ ही नहीं आया कि एआर रहमान अचानक ऐसी सांप्रदायिक बातें क्यों बोल रहे हैं। बाहर की मीडिया जैसे 'द गार्जियन' में वह भारत को साम्प्रदायिक रूप से अस्थिर बताते आ रहे हैं। 'छावा' जैसी फिल्म, जो छत्रपति संभाजी महाराज के शौर्य पर बनी है, उसे वह 'विभाजनकारी' कहते हैं। यह बयान सीधे सीधे देश की छवि को खराब करते हैं। यह गैर-जिम्मेदाराना हैं, भारत-विरोधी हैं और सामाजिक सौहार्द को चोट पहुंचाने वाले हैं।
विज्ञापन

 

AR Rahman Controversy: Karan Singh Reaction On music composer controversial comment About Bollywood Industry
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स ने पूछताछ क्यों नहीं की?
करन सिंह ने आगे कहा, 'सबसे बड़ी बात यह है कि नेटफ्लिक्स ने यह सब जानते हुए भी रहमान को अपने मंच पर बुलाया। कोई जांच नहीं, कोई सवाल नहीं, बल्कि ऐसे व्यक्ति को 'अतिथि' बनाकर इंटरव्यू  चलाना यानी उनकी बातों को और भी बढ़ावा देना। यह कैसे सही है। नेटफ्लिक्स अपनी गाइडलाइन में खुद लिखता है कि देश की एकता के खिलाफ कोई कंटेंट नहीं दिखाया जाएगा। तो फिर यह क्या था?'

‘घूसखोर पंडित’ पर बढ़ा विवाद, नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज; करन सिंह बोले- अखंडता पर चोट कर रहा प्लेटफॉर्म

'क्या नेटफ्लिक्स दंगे भड़काना चाहता है?'
उन्होंने सवाल उठाया, 'अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नेटफ्लिक्स को ऐसा लग रहा है कि यह सब करके क्या वह देश में सांप्रदायिक दंगे भड़काना चाहता है। भारत दुनिया के सबसे शांतिप्रिय देशों में से एक है। यहां हर धर्म के लोग साथ रहते हैं। फिर ऐसा कंटेंट लोगों की शांति भंग किसलिए कर रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed