फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   AR Rahman accused for stealing the tune of song veer raja veera of ponniyin selvan 2

AR Rahman: पोन्नियिन सेलवन 2' के गाने पर हुआ बवाल, एआर रहमान पर लगा धुन चोरी का आरोप, जानें क्या है मामला

Thu, 04 May 2023 07:11 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 04 May 2023 07:11 PM IST
सार

मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन 2' को रिलीज हुए कुछ ही दिन हुए हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को लेकर सबकुछ ठीक है। लेकिन इसकी धुन को लेकर उस्ताद वसीफुद्दीन डागर ने ए आर रहमान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने धुन चोरी की है।

विज्ञापन
AR Rahman accused for stealing the tune of song veer raja veera of ponniyin selvan 2
एआर रहमान

विस्तार

सिनेमाघरों में रिलीज होते ही मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म को दर्शकों का पूरा प्यार मिल रहा है। यह फिल्म दर्शकों को थियेटर तक लाने में कामयाब रही है। पहले दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। लेकिन अब फिल्म को लेकर विवाद सामने आ रहा है। दरअसल फिल्म के गाने को लेकर एआर रहमान पर धुन चोरी का आरोप लगा है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के सिंगर उस्ताद वसीफुद्दीन डागर ने आरोप लगाया है कि 'पोन्नियिन सेलवन 2' के गाने 'वीरा राजा वीरा' की धुन उनके पिता और चाचा की शिव स्तुति से ली गई है। इसे लेकर उन्होंने ए आर रहमान को एक लेटर भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा कि मद्रास टॉकीज और मावेरिक म्यूजिशियन को उनकी इजाजत लेनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा करना जरूरी नहीं समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन

AR Rahman accused for stealing the tune of song veer raja veera of ponniyin selvan 2
एआर रहमान

डागर का आरोप है कि गाने को बिल्कुल उसी तरह से लिया गया है जैसे उनके पिता और चाचा ने शिव स्तुति गाई है। हालांकि, फिल्म के मेकर्स ने सभी आरोपों का खंडन किया है। मेकर्स का कहना है कि आरोप गलत है और गाने की धुन चोरी नहीं की गई है। मद्रास टॉकीज ने दावा किया है कि गाना की धुन पारंपरिक है, जिसे नारायण पंडिताचार्य ने 13वीं शताब्दी में बनाया था।

विज्ञापन

बता दें कि मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन 2' को 28 अप्रैल को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए फिल्म ने चार दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी, जयम रवि, तृषा, शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 9 साल बड़े रितेश के प्यार में डूब गई थीं जेनेलिया, 10 साल बाद रचाई शादी, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed