{"_id":"5ce409a0bdec22073d799f2e","slug":"anushka-shetty-and-r-madhavan-will-first-shoot-for-movie-silence-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुष्का शेट्टी चलीं अमेरिका, माधवन संग शुरू करेंगी इस फिल्म की शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का शेट्टी चलीं अमेरिका, माधवन संग शुरू करेंगी इस फिल्म की शूटिंग
Tue, 21 May 2019 07:53 PM IST
अरविंद अरविंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 21 May 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
टॉलीवुड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म बाहुबली की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी और तनु वेड्स मनु के मनु यानी आर माधवन की जोड़ी वाली फिल्म साइलेंस की शूटिंग इसी हफ्ते शुरू होने जा रही है। फिल्म की शूटिंग से जुड़े लोगों का अमेरिका पहुंचना शुरू हो गया है और सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म का पहला शॉट 24 मई को सिएटल में लिया जाएगा। फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी तीन भाषाओं में बन रही है। फिल्म अर्जुन रेड्डी की हीरोइन शालिनी पांडे भी इस फिल्म में एक अहम किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन
माधवन और अनुष्का की ये फिल्म अपने एलान के समय से ही चर्चा में हैं। निर्देशक हेमंत मधुकर इसे एक क्रॉस ओवर फिल्म की तरह बना रहे हैं और इसके लिए उन्होंने हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता माइकल मैडसेन को भी फिल्म में लिया है। माइकल को ये फिल्म साइन कराने में माधवन की अहम भूमिका बताई जाती है।
विज्ञापन
फिल्म फ्लैट से अपना करियर शुरू करने वाले निर्देशक हेमंत मधुकर एक हिंदी फिल्म मुंबई 125 किमी भी बना चुके हैं और इस दौरान वीना मलिक से अपने रिश्तों को लेकर वह काफी सुर्खियों में रहे थे। इस फिल्म के पांच साल बाद वह अपनी अगली फिल्म शुरू करने जा रहे हैं और इसे लेकर काफी उत्साहित भी हैं।
विज्ञापन
फिल्म बाहुबली सीरीज की दोनों फिल्मों से पूरे देश में चर्चा में आईं अनुष्का शेट्टी तेलुगू सिनेमा की नंबर वन हीरोइन हैं। श्रीदेवी की बाद वह भारत की ऐसी दूसरी अभिनेत्री भी हैं जिनकी फिल्म ने अमेरिका में 10 लाख डॉलर से ज्यादा की कमाई की।
फिल्म साइलेंस के हीरो आर माधवन इन दिनों मशहूर इसरो साइंटिस्ट नंबी नारायणन की बायोपिक को पूरा करने में जुटे हैं। रॉकेटरी नाम की यह फिल्म अपने ट्रेलर लॉन्च के दिन से ही सुर्खियों में हैं। माधवन इस फिल्म में नंबी नारायणन का किरदार तो निभा ही रहे हैं, साथ ही इस फिल्म को वह निर्देशित भी कर रहे हैं। फिल्म के हिंदी संस्कऱण में शाहरुख खान एक खास किरदार निभाते नजर आएंगे।