{"_id":"5dcd92328ebc3e54a856dd38","slug":"anushka-sharma-will-launch-chacha-chaudhary-collection-in-her-brand-nush","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा चौधरी को मुंबई में मिली ये सुपरहिट भतीजी, अब घर-घर पहुंचेगा कंप्यूटर से तेज चलने वाला दिमाग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चाचा चौधरी को मुंबई में मिली ये सुपरहिट भतीजी, अब घर-घर पहुंचेगा कंप्यूटर से तेज चलने वाला दिमाग
Thu, 14 Nov 2019 11:14 PM IST
Mishra Mishra
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma
- फोटो : amar ujala, mumbai
फिल्म जीरो की नाकामी के बाद से किसी नई फिल्म का एलान न करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना पूरा ध्यान कारोबारी गतिविधियों में लगा रही हैं। नेटफ्लिक्स के लिए डिजिटल फिल्म और वेब सीरीज बनाने के अलावा अनुष्का अपने फैशन ब्रांड नश के लिए भी तरह तरह के प्रयास करती रही हैं। अब उन्होंने मशहूर कॉमिक किरदार चाचा चौधरी को पूरी दुनिया में इस फैशन लेबल के जरिए ले जाने का फैसला किया है।
अनुष्का कहतीं हैं, “मैं अपने स्कूल के दिनों में चाचा चौधरी को पढ़ा करती थी। मुझे हर दिन एक दिलचस्प मामले को सुलझाने वाले चाचा चौधरी और उनके सहयोगी साबू की दुनिया में खो जाने की बात आज भी याद है। मैं 90 के दशक की इस कालजयी याद को वापस लाना चाहती हूं और इसे फैशन के जरिए सबसे पॉप कल्चर तरीके से पेश करना चाहती हूं।”
चाचा चौधरी को भारतीय कॉमिक्स की दुनिया में बेहद लोकप्रिय कलाकार माना जाता है। इस किरदार की टैगलाइन हुआ करती थी, चाचा चौधरी का दिमाग कंप्यूटर से तेज चलता है। अनुष्का इससे पहले एक और कॉमिक किरदार सुपंदी को भी अपने फैशन लेबल में शामिल कर चुकी हैं। चाचा चौधरी के कालयजी किरदार पर आधारित अनुष्का के फैशन लेबल नश की डिजाइनें इसी साल जाड़ों के लिए तैयार हो चुकी है। चाचा चौधरी पर आधारित नश की ये क्लोदिंग रेंज शुक्रवार को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
तो क्या इस तारीख से पहले पिता बन जाएंगे कपिल शर्मा, कॉमेडियन ने पत्नी की 'गुड न्यूज' पर किया खुलासा