फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anushka sharma-ranveer singh friend again

कहां हैं विराट, किसी के करीब आ रहीं अनुष्का

Tue, 08 Jul 2014 08:12 AM IST
Updated Tue, 08 Jul 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma-ranveer singh friend again

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के ब्रेक-अप के बाद से लगातार यह खबरें थीं कि वे एक-दूसरे का सामना तक नहीं कर रहे। यह खबर उन दोनों के फैन्स के लिए है। फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के सैट पर दोनों सितारों की फिर से दोस्ती हो गई है। फिल्म की शूटिंग स्पेन में एक जहाज पर चल रही है और निर्देशक जोया अख्तर पूरी टीम के साथ वहां जमा हैं। शूटिंग के दौरान पहले तो रणवीर और प्रियंका चोपड़ा के बीच पुरानी अनबन खत्म होने की खबर आई और अब यह अच्छी खबर।

विज्ञापन


आ रहे हैं अब करीब

anushka sharma-ranveer singh friend again

सैट पर मौजूद सूत्रों के अनुसार, ‘शुरुआती दिनों में तो रणवीर और अनुष्का बहुत ही प्रोफेशनल ढंग से साथ काम कर रहे थे और शॉट खत्म होते ही अपने-अपने कोने पकड़ लेते थे। परंतु धीरे-धीरे रिश्तों में आई ठंडक की बर्फ पिघली और अब दोनों काम खत्म करने के बाद साथ बैठते और बातें करते हैं। कॉफी भी पीते हैं।’


विज्ञापन
विज्ञापन

विराट के साथ कर रही हैं डेटिंग

anushka sharma-ranveer singh friend again

उल्ल्खनीय है कि लंबे समय से क्रिकेटर विराट कोहली के साथ डेटिंग कर रहीं अनुष्का लगातार रणवीर से दूरियां बनाए हुए थीं, लेकिन अब समान्य हो गई हैं। इसी का नतीजा है कि पिछले दिनों शूटिंग के दौरान दोनों का एक फोटो खींच कर रणवीर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला है। अब देखना है कि रणवीर के अनुष्का के साथ रिश्ते समान्य होने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका का क्या रिएक्शन रहता है?

विज्ञापन

पर रणवीर से दूर हैं दीपिका

anushka sharma-ranveer singh friend again

रणवीर सिंह की भले ही अनुष्का से दोस्ती हो गई हो, लेकिन दीपिका पादुकोण अपने पुराने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से दूरियां बनाए हुए हैं। इस हफ्ते रणवीर-दीपिका स्टारर ‘तमाशा’ की शूटिंग साउथ फ्रांस के एक खूबसूरत द्वीप पर शुरू होने जा रही हैं, लेकिन खबर है कि यह सुंदरी उस होटल में नहीं रहेगी जहां रणबीर को ठहराया गया है।

दीपिका ने यह बात पहले ही निर्देशक इम्तियाज अली को साफ कर दी थी। यही नहीं, तमाशा की टीम को मुंबई से फ्रांस के लिए सोमवार को रवाना होना था परंतु दीपिका शनिवार को स्पेन निकल गई जहां रणवीर हैं। रणवीर ने रविवार को दीपिका के साथ अपना जन्मदिन मनाया। दीपिका स्पेन से होकर फ्रांस पहुंचेंगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed