{"_id":"3517a9ae0c1bc813b98ba3096caf83b3","slug":"anushka-sharma-happy-with-anuj-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनिए विराट, अनुष्का अनुज सचदेवा के साथ खुश हैं!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुनिए विराट, अनुष्का अनुज सचदेवा के साथ खुश हैं!
Updated Sun, 30 Nov 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली सुन रहे हैं? अनुष्का शर्मा किसी अनुज सचदेवा के साथ खुश हैं। यह बात लीक हुई है?
विज्ञापन
टेलीविजन अभिनेता अनुज सचदेवा एक विज्ञापन में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ काम करके बहुत खुश हैं। अनुज निविया क्रीम के एक विज्ञापन में अनुष्का शर्मा के साथ काम कर चुके हैं। उनका कहना है कि वे दोनों जब भी मिलते हैं, खूब हंसते हैं, क्योंकि उनका एक-दूसरे का अभिवादन करने का एक अनूठा अंदाज है।
अनुज ने एक बयान में कहा, "मैं उनसे जब भी मिलता हूं, तो बात हमेशा यह कहकर शुरू करता हूं कि 'तुम आज अच्छी लग रही हो।' इस पर वह कहती हैं कि 'तुम्हारा मतलब मैं बस आज अच्छी दिख रही हूं, बाकी दिन नहीं?'।" अनुज इन दिनों धारावाहिक 'इत्ती-सी खुशी' में नजर आ रहे हैं, वहीं अनुष्का को अपनी फिल्म 'पीके' की रिलीज का इंतजार है।
विज्ञापन