अनुष्का को बीएमसी से मिली क्लीन चिट, पड़ोसी ने की थी शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा को बीएमसी की ओर से क्लीन चिट मिल गई है। बीएमसी को अप्रैल में अनुष्का के खिलाफ शिकायत मिली थी। अनुष्का शर्मा के पड़ोसी उनसे काफी परेशान थे। वो वर्सोवा के बद्रीनाथ टॉवर के 20वें फ्लोर में अपनी फैमिली के साथ रहती हैं। बिल्डिंग के पूर्व सेक्रेटरी सुनील बत्रा ने अनुष्का पर गंभीर आरोप लगाए थे।
सुनील का कहना था कि अनुष्का ने पैसेज के रास्ते में अवैध इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स लगवाया है। इस बारे में सुनील ने बीएमसी को चिट्ठी लिखी थी। सुनील का आरोप था कि अनुष्का ने न सिर्फ अवैध तरीके से इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स लगवाया बल्कि उन्होंने बिल्डिंग के कई और नियमों को भी तोड़ा है।
इसी मामले को लेकर बीएमसी ने अनुष्का शर्मा को क्लीन चिट दे दी है। शिकायत मिलने के बाद बीएमसी ने बिल्डिंग का निरीक्षण किया था। उसके बाद अनुष्का शर्मा को नोटिस भेजा गया जिसमें बॉक्स को आपत्तिजनक बताया गया। लेकिन दो महीने बाद ही अब सहायक इंजीनियर ने बत्रा को लिखा है कि बिजली का बक्सा अनुष्का के घर की दीवार पर है।
इतना ही नहीं यह भी कहा गया है कि जिस रास्ते को सभी का बताया जा रहा है वह अनुष्का शर्मा के पिता की संपत्ति है। हालांकि, बत्रा इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनका मानना है कि अनुष्का को जानी-मानी हस्ती होने का फायदा दिया जा रहा है।