संजय दत्त बायोपिक के लिए न्यूयॉर्क में यूं तैयारी कर रही हैं अनुष्का...
अनुष्का शर्मा पिछले कई दिनों से न्यूयॉर्क में ही हैं। अपने बॉयफेंड विराट कोहली के साथ खूबसूरत समय बिताने के बाद अनुष्का काम पर लौट आईं हैं।
वो वहां राजकुमार हिरानी की फिल्म संजय दत्त बायोपिक के लिए पिछले 3 दिन से शूट कर रहीं हैं।
आज अनुष्का ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो शूट के लिए मेकअप करवाती दिख रही हैं। अनुष्का ने फोटो में लाल रंग की लूज टी शर्ट पहन रखी है। उनके हाथ में कुछ पेपर भी हैं जिससे लग रहा है कि वो कुछ पढ़ रही हैं।
इसके अलावा अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी जल्द वापस भारत आने की बात लिखी है। जहां एक तरफ वो न्यूयॉर्क में बिजी हैं, शाहरुख यहां अकेले ही अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। अनुष्का भारत आकर जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के लिए शाहरुख को ज्वॉइन करना चाहती हैं।
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on