ओह! अनुष्का शर्मा के साथ हुआ एक अजीबो-गरीब वाकया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अनुष्का के साथ-साथ उनके प्रशंसकों को भी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
लेकिन हाल ही में अनुष्का शर्मा के साथ एक ऐसा हादसा हो गया जिससे वह काफी असहज हो गईं। आप भी जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ अनुष्का के साथ।
इवेंट के दौरान हुआ ये हादसा
अनुष्का शर्मा जो इन दिनों अपनी हालिया हिट फिल्म 'एनएच 10' की सफलता का स्वाद चखने के बाद दो और आगामी और बड़ी फिल्मों के आने का इंतजार कर रही हैं उनके साथ हालिया एक इंवेट में बेहद अजीबो-गरीब वाकया हुआ।
अनुष्का जब अपनी आगामी फिल्म 'दिल धड़कने दो' की एक इवेंट में पहुंची थी उन्होंने जो सफ़ेद रंग की ड्रैस पहनी थी वह बेहद अलग और आकर्षक थी।
ऐसे में जब उनसे पूछ लिया गया कि यह ड्रैस किसने डिजाइन की है तो उनकी याददाश्त को पता नहीं क्या हो गया।
अनुष्का को उस डिजाइनर का नाम ही याद नहीं आया जिसकी डिजाइन की ड्रैस में वह इतरा रही थी। इसके बाद अनुष्का के पास सिर्फ मुस्कुराने के अलावा और कोई चारा ही नहीं था।