फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Basu We miss Shilpa on set, I don’t know when she will be back

अनुराग बसु: पता नहीं शिल्पा कब काम पर लौटेंगी, हम उनको सेट पर बहुत याद करते हैं

Mon, 16 Aug 2021 05:55 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 16 Aug 2021 05:55 PM IST
सार

फिल्मकार अनुराग बसु का कहना है कि हम शिल्पा को सेट पर बहुत याद करते हैं। उन्होंने कहा कि पता नहीं शिल्पा शेट्टी सेट पर कब लौटेंगी। 

विज्ञापन
Anurag Basu We miss Shilpa on set, I don’t know when she will be back
अनुराग बसु

विस्तार

फिल्मकार अनुराग बसु का कहना है कि हम शिल्पा को सेट पर बहुत याद करते हैं। उन्होंने कहा कि पता नहीं शिल्पा शेट्टी सेट पर कब लौटेंगी। शिल्पा, बच्चों के डांस रियलिटी शो सुपर डांसर के चौथे सीजन को जज कर रही हैं। उनके को-जज अनुराग बसु हैं। लेकिन, जब से शिल्पा के पति राज कुंद्रा को मोबाइल एप के माध्यम से अश्लील फिल्में बनाने और प्रकाशित करने में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया, तब से उन्होंने  शो से दूरी बना रखी है। ऐसे में अनुराग बसु का कहना है कि साथी जज उनको सेट पर बहुत याद करते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे बीच अच्छी बॉन्डिंग है। हम एक परिवार हैं और जब परिवार में कोई व्यक्ति आसपास नहीं होता है, तो बहुत मुश्किल होती है। हमें शिल्पा प्रिय हैं और हम उनको याद करते हैं। आपको बता दें कि रविवार को शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने एक कोविड -19 फंड-रेजर कार्यक्राम में भाग लिया। पिछले महीने पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद यह शिल्पा की पहली सोशल मीडिया उपस्थिति है। शिल्पा ने व्यायाम का प्रदर्शन किया और नकारात्मक विचारों को दूर करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त में नकारात्मक विचारों का आना स्वभाविक है... सकारात्मक रहने के लिए हमें प्राणायाम जरूरी है। सांस को नियंत्रित करना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed