फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kareena Kapoor gives statement to police on Saif Ali Khan Stabbed Case tells what happened then

Saif Ali Khan Stabbing Case: करीना ने बताया हमले के दिन सैफ के साथ क्या हुआ, चार्जशीट से हुआ यह बड़ा खुलासा

Sat, 12 Apr 2025 05:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 12 Apr 2025 05:20 PM IST
सार

Kareena Kapoor on Saif Ali Khan Stabbed Case: सैफ अली खान पर हुए हमले के बारे में करीना कपूर ने पुलिस को अपना बयान दिया है। पुलिस की तरफ से दाखिल की गई चार्जशीट से कई खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor gives statement to police on Saif Ali Khan Stabbed Case tells what happened then
करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @@kareenakapoorkhan

विस्तार

अभिनेता सैफ अली खान पर इसी साल 16 जनवरी को उनके घर पर हमला हुआ था। कई महीनों के बाद सैफ की पत्नी करीना कपूर ने पुलिस को अपने बयान दिए हैं। ये बयान पुलिस ने अपनी चार्जशीट में लिए हैं। बयान में करीना ने बताया है कि वह हमला कितना भयानक था। पुलिस ने इस मामले में 1600 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें आरोपी शरीफुल इस्लाम की हरकतों का भी जिक्र है। 

विज्ञापन
Trending Videos

घर में घुस कर आरोपी ने मांगे पैसे
करीना कपूर ने पुलिस को जनवरी में हुए हमले के बारे में बताया। करीना कपूर मुंबई के बांद्रा में मौजूद घर में सैफ अली खान, अपने दो बेटे तैमूर अली खान-जहांगीर और घर के कर्मचारियों के साथ रह रही थीं। करीना ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 'शाम तकरीबन 7:30 बजे मैं अपनी दोस्त रिया कपूर के घर उससे मिलने गई और रात 1:20 बजे मैं वापस आई। मैंने अपने बच्चों को देखा और पाया कि वह सो रहे हैं। रात करीब दो बजे मेरी केयरटेकर मेरे रूम में आई और बोली कि कोई चाकू के साथ जेह के रूम में है और पैसे मांग रहा है।'
Shreya Ghoshal: जारी हुआ श्रेया घोषाल का नया भक्ति गीत, अभिनय करती नजर आईं गायिका

विज्ञापन
विज्ञापन

Kareena Kapoor gives statement to police on Saif Ali Khan Stabbed Case tells what happened then
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

करीना ने बताई दिल दहला देने वाली कहानी
करीना ने बताया कि जैसे ही 'मैं कमरे में गईं तो उसकी सैफ अली खान से लड़ाई हो गई। उस व्यक्ति ने काले कपड़े पहने थे। मैंने देखा कि नर्स इलियम्मा फिलिप जख्मी हैं और खून बह रहा है। सैफ ने उस वक्ति को रोकने की कोशिश की तो उसने सैफ के गले और हाथ पर हमला कर दिया। गीता ने मदद करने की कोशिश की तो वह भी जख्मी हो गई। मैंने इलियम्मा को बोला कि वह जेह को बाहर ले कर जाए। इसके बाद हम 12वें फ्लोर पर चले गए। सैफ को खून बह रहा था।'
Gajra Kottary: 'बालिका वधू' और 'अस्तित्व' फेम गजरा कोट्टारी इस शो से कर रहीं टीवी पर वापसी, मजेदार है कहानी

विज्ञापन

सैफ को अस्पताल लेकर गए
करीना कपूर ने घर के नौकरों हरी, रामू, रमेश और पासवान को बुलाया ताकि वह लोग हमलावर को ढूंढ सकें। लेकिन वह गायब हो गया। करीना ने सबसे घर खाली करने को कहा और सैफ को अस्पताल लेकर जाने को कहा। 
करीना ने बताया 'मैंने कहा सब कुछ छोड़कर नीचे चलो। सैफ को जल्दी इलाज की जरूरत है।' इसके बाद करीना कपूर ने तैमूर के साथ सैफ अली खान को अस्पताल भेजा। बाद में करीना ने अपनी बहन करिश्मा को बुलाया। कुछ देर के बाद पुलिस आई लेकिन वह मुल्जिम को नहीं पकड़ सकी। करीना की मैनेजर पूनम दामिया के पति तेजस दामिया ने पुलिस को इस बारे में बताया। कुछ देर बाद करीना अस्पताल पहुंचीं और उन्होंने ये सुनिश्चित किया कि इलियम्मा फिलिप का इलाज हो रहा है।

एक करोड़ रुपये मांग रहा था हमलावर
करीना ने बताया कि हमलावर एक करोड़ रुपये की मांग कर रहा था। हमलावर ने कहा 'मैं चोरी करने आया हूं। मुझे एक करोड़ रुपये चाहिए।' करीना कपूर को बाद में पुलिस से पता चला कि मुल्जिम पकड़ लिया गया है और उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed