Anupam Kher: 55 साल के अपने फिल्मी सफर को लेकर अनुपम खेर ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- 'एक ऐसा चेहरा जिसने...'
Anupam Kher Post: 71 साल के अनुपम खेर ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। अनुपम ने अपने 50 साल से अधिक के अभिनय के सफर पर एक इमोशनल नोट लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने 4 दशकों से अधिक के करियर में 540 से अधिक फिल्मों में काम किया है। 1984 में फिल्म 'सारांश' से प्रसिद्धि पाने वाले अनुपम ने 28 साल की उम्र में एक बुजुर्ग पिता का किरदार निभाया था। उन्हें 2004 में पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। आज उन्होंने अपने फिल्मी सफर को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी उम्र साफ नजर आ रही है। इस तस्वीर के साथ अनुपम ने कैप्शन में लिखा, 'एक ऐसा चेहरा, जिसने जिंदगी पूरी तरह जी ली है। मैं 55 साल से ज्यादा समय से एक्टिंग कर रहा हूं। इनमें से 50 साल से भी ज्यादा समय मैंने प्रोफेशनल एक्टर के रूप में बिताया है।'
अपने चेहरे के बदलाव को लेकर अनुपम की राय
अनुपम ने आगे लिखा, 'इस लंबे सफर में धीरे-धीरे कुछ बदल जाता है। सिर्फ आपकी एक्टिंग में नहीं, बल्कि आपके चेहरे पर भी। एक एक्टर का चेहरा धीरे-धीरे सिर्फ चेहरा नहीं रह जाता। वह एक खजाना बन जाता है। चेहरे की छोटी-सी हरकत भी बहुत कुछ कहने लगती है। भौंहों का हल्का सा उठना भी कोई याद लिए होता है। दो भावों के बीच का ठहराव जिंदगी भर के अनुभवों को समेटे होता है।'
View this post on Instagram
'आपके चेहरे पर बस जाते हैं'
अनुपम ने आगे लिखा, 'ये चीजें आप जान-बूझकर नहीं जोड़ते। ये खुद-ब-खुद, चुपके-चुपके, कई साल के साथ आ जाती हैं। इसकी वजह है वो 'जीया हुआ अनुभव'। वे किरदार जिन्हें आपने निभाया, वे लोग जिनसे आप मिले, वे भावनाएं जो आपने दूसरों से लीं और वे भावनाएं जो आपने खुद महसूस कीं- यह सभी धीरे-धीरे आपके चेहरे पर बस जाते हैं।'
'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे अनुपम खेर
'खोसला का घोसला 2' कल्ट क्लासिक फिल्म का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है, जो 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अनुपम के अलावा बोमन ईरानी, रणवीर शौरी और परवीन डबास वापसी कर रहे हैं। इस बार कहानी प्रॉपर्टी विवाद और मध्यमवर्गीय महत्वाकांक्षाओं को एक नए और मजेदार अंदाज में पेश करेगी।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आए निक जोनस, फैंस के बीच वायरल हुई तस्वीर