फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher Praises tanvi the great actress Pallavi Joshi says Working with you a great learning experience

Anupam Kher: 'तन्वी द ग्रेट' में खास भूमिका निभाएंगी पल्लवी जोशी, अनुपम खेर ने अभिनेत्री की तारीफ में लिखा नोट

Sat, 10 May 2025 08:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 10 May 2025 08:04 PM IST
सार

Anupam Kher Movie Tanvi The Great: अभिनेता अनुपम खेर ने आज शनिवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उनकी आगामी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में पल्लवी जोशी भी नजर आएंगी। उन्होंने अभिनेत्री की तारीफ की है।

विज्ञापन
Anupam Kher Praises tanvi the great actress Pallavi Joshi says Working with you a great learning experience
अनुपम खेर-पल्लवी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर निरंतर इस फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा कर रहे हैं। अनुपम खेर ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है और वे लंबे अरसे बाद निर्देशन की दुनिया में लौटे हैं। आज उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि अभिनेत्री पल्लवी जोशी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

विज्ञापन


Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म पर हाई कोर्ट की सख्ती, ओटीटी रिलीज पर लगाई रोक

विज्ञापन

बोले- 'इंडस्ट्री में पल्लवी का होना तोहफे जैसा'
अनुपम खेर ने आज शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि पल्लवी जोशी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। उनके किरदार का नाम विद्या रैना है। पल्लवी का किरदार काफी खास है। उन्होंने अभिनेत्री की तारीफ करते हुए लिखा है, 'फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के कलाकार: मैं टेलीविजन के दिनों से ही पल्लवी जोशी का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। बेशक वे टीवी की असली 'दीवा' हैं। उनकी अदाकारी प्रबावी है। सिनेमा की दुनिया में उनका आना हमारी इंडस्ट्री के लिए एक तोहफे जैसा है'।

 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Anupam Kher (@anupampkher) द्वारा साझा की गई पोस्ट

पल्लवी को कहा शुक्रिया
अनुपम खेर ने आगे लिखा, 'पल्लवी बहुत ही चुनिंदा फिल्मों में अभिनय करती हैं, लेकिन हर बार जब वे स्क्रीन पर होती हैं, तो हम एक बात को लेकर सौ फीसदी सुनिश्चित होते हैं कि एक राष्ट्रीय पुरस्कार आने वाला है। उनकी भावनाओं की सीमा असीम है। 'तन्वी द ग्रेट' में उनका किरदार प्रेम, त्याग और शक्ति का प्रतीक है। वे उन सबसे सहज अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनके साथ मैंने कभी काम किया है। प्रिय पल्लवी, आपके सहयोग, गर्मजोशी और प्रतिभा के लिए धन्यवाद! आपके साथ काम करना मेरे लिए सीखने का एक शानदार अनुभव रहा है। हमारी भारतीय सेना के बारे में आपकी समझ दिल को छू लेने वाली है! जय हिंद'!

India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान में संघर्ष विराम, मलाइका से उर्फी तक जानिए क्या बोले फिल्मी सितारे

विज्ञापन

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी जैसे सितारे नजर आएंगे। अनुपम खेर के पोस्ट पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है और पल्लवी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'पल्लवी प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'वाह बहुत खूब'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फिल्म की कास्ट शानदार है। उनका अभिनय कमाल का है। 'कश्मीर फाइल्स' में उन्हें देख मुझे उनसे सच में नफरत महसूस हुई'।

Ishaan Khatter: ईशान ने ‘द रॉयल्स’ में कौन से सीन के लिए मांग लिए ज्यादा पैसे? अभिनेता ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed