फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   celebs reaction on india and pakistan immediate ceasefire Jammu Kashmir IAF Army Navy Operation Sindoor

India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान में संघर्ष विराम, मलाइका से उर्फी तक जानिए क्या बोले फिल्मी सितारे

Sat, 10 May 2025 06:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 10 May 2025 06:31 PM IST
सार

India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हो गया है। दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष विराम की पुष्टि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की है। दोनों मुल्कों के बीच हुए संघर्ष विराम पर फिल्मी सितारे प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
celebs reaction on india and pakistan immediate ceasefire Jammu Kashmir IAF Army Navy Operation Sindoor
कंगना, स्वरा, मलाइका, उर्फी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को संघर्ष विराम हो गया है। भारतीय सेना की ओर से दिए जा रहे मुंहतोड़ जवाब के चलते बैकफुट आए पाकिस्तान की पहल पर भारत संघर्ष विराम के लिए राजी हुआ है। दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष विराम की पुष्टि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की है। इसके बाद तमाम लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। फिल्मी सितारों ने भी संघर्ष विराम का स्वागत किया है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा?

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Ishaan Khatter: ईशान ने ‘द रॉयल्स’ में कौन से सीन के लिए मांग लिए ज्यादा पैसे? अभिनेता ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन

celebs reaction on india and pakistan immediate ceasefire Jammu Kashmir IAF Army Navy Operation Sindoor
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@malaikaaroraofficial

मलाइका ने ईश्वर को कहा शुक्रिया

दोनों देशों की बीच संघर्ष विराम की खबर सामने आने के बाद मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन

उर्फी ने इंस्टा स्टोरी पर साझा किया ट्रंप का पोस्ट
मॉडल और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने भी संघर्ष विराम की सूचना अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा कि रात में अमेरिका की मध्यस्थता में हुई लंबी बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं! इस महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!" उर्फी ने ट्रंप का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन

celebs reaction on india and pakistan immediate ceasefire Jammu Kashmir IAF Army Navy Operation Sindoor
स्वरा भास्कर - फोटो : एक्स/स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने जताई खुशी
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पोस्ट शेयर किया है। संघर्ष विराम की खबर पर उन्होंने खुशी जताई है।

करीना-परिणीति ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री करीना कपूर ने संघर्ष विराम पर खुशी जताते हुई लिखा है, 'रब राखा। जय हिंद'। वहीं परिणीति चोपड़ा ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'ओम नम: शिवाय'।






 

शेखर कपूर बोले- 'भारत विकास लक्ष्य पर आगे बढ़ेगा'
अभिनेता और निर्देशक शेखर कपूर ने युद्ध संघर्ष को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'आज युद्ध विराम की घोषणा की गई। शाम 5 बजे से सेना की वापसी शुरू हो गई। उम्मीद है कि भारत के खिलाफ आतंकवाद का समर्थन करने वाले सभी लोगों को अब एहसास हो गया होगा कि हमारा नेतृत्व सख्त और उचित कार्रवाई करने में पीछे नहीं हटेगा। अब भारत उस काम को आगे बढ़ा सकता है, जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। हमारे राष्ट्र के विकास लक्ष्य'।

फलक नाज और हिना खान ने क्या कहा?
हिना खान और फलक नाज ने भी प्रतिक्रिया दी है। हिना खान ने ऊपरवाले का शुक्रिया अदा किया है। वहीं, फलक नाज ने भी खुशी जताई है। साथ ही भारतीय सशस्त्र बल एवं देश की तरक्की के लिए दुआ की है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed