{"_id":"6ae6209492b3d30648020321","slug":"janhvi-kapoor-recreates-sridevi-nagin-look-for-halloween-khushi-kapoor-dresses-up-as-superwoman-2026-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कपूर सिस्टर्स ने मनाया अनोखा हेलोवीन: नागिन बनीं जान्हवी तो खुशी बनी सुपरवुमन; ओरी ने निभाया यह खास किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपूर सिस्टर्स ने मनाया अनोखा हेलोवीन: नागिन बनीं जान्हवी तो खुशी बनी सुपरवुमन; ओरी ने निभाया यह खास किरदार
Sat, 31 Oct 2026 10:39 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:39 PM IST
सार
- हेलोवीन का खुमार बॉलीवुड पर भी चढ़ चुका है।
- अभिनेत्री जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने भी इसको मनाते हुए कुछ दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं।
- जान्हवी की तस्वीरों को देख फैंस भी एक बार फिर पुरानी यादों में खो गए हैं।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने मनाया हेलोवीन
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor, @khushikapoor
विस्तार
बॉलीवुड की कपूर सिस्टर्स ने हेलोवीन मनाते हुए शानदार फोटोज शेयर की हैं। एक तरफ जान्हवी नागिन बनीं, तो वहीं खुशी सुपरवुमन के आउटफिट में नजर आईं। इन तस्वीरों में ओरी भी जान्हवी का साथ देते नजर आए।
विज्ञापन
Trending Videos
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने मनाया हेलोवीन
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor, @khushikapoor
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने इस बार हेलोवीन अनोखे और यादगार तरीके से मनाया। उन्होंने 1986 में आई फिल्म 'नगीना' की यादों को रिक्रिएट किया। एक तरफ जान्हवी नागिन बनी, तो वहीं ओरी ने भी उनका साथ दिया और वे ऋषि कपूर के किरदार में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने मनाया हेलोवीन
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor, @khushikapoor
जान्हवी ने अपनी मां श्रीदेवी के किरदार को चुना और इस कॉस्ट्यूम में वे उनकी तरह की खूबसूरत लगीं। जान्हवी ने कई यादगार फोटोज को रिक्रिएट किया।
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने मनाया हेलोवीन
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor, @khushikapoor
फोटोज शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी हैलोवीन। मुझे अब तक के सबसे यादगार फिल्मी पलों में से एक को दोबारा बनाने का मन हुआ। हैलोवीन अब सिर्फ डरावने कपड़े पहनने तक सीमित नहीं रह गया है। लोग अपने पसंदीदा किरदारों और पॉप कल्चर से जुड़े यादगार पलों का रूप भी अपनाते हैं। कभी ये डरावने होते हैं, कभी मजेदार और कभी किसी को खास अंदाज में याद करने का तरीका। और मम्मा, ऋषि अंकल और अमरीश सर से ज्यादा यादगार कौन हो सकता है।'
अब फैंस भी उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
अब फैंस भी उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने मनाया हेलोवीन
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor, @khushikapoor
वहीं जान्हवी की बहन खुशी भी कहां पीछे रहने वाली थीं। खुशी ने भी इस हेलोवीन सुपरवुमन का अवतार धारण किया।
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने मनाया हेलोवीन
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor, @khushikapoor
इस दौरान वे पूरी तरह एक सुपरवुमन के आउटफिट में नजर आईं। कॉमिक और डॉल के तौर पर ड्रेसअप कर खुशी भी काफी शानदार लग रहीं थीं।
