फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Gupta Daughter Faces Backlash For Showing Middle Finger To Paparazzi Viral Video Sparks Outrage

वायरल वीडियो: संजय गुप्ता की बेटी ने पैपराजी को मुस्कुराते हुए किए अश्लील इशारे, वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स

Sat, 31 Oct 2026 10:07 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 31 Oct 2026 10:07 PM IST
सार

  • बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का शनिवार सुबह निधन हो गया। 
  • अब उनके निधन के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसकी वजह से उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। 
  • जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Sanjay Gupta Daughter Faces Backlash For Showing Middle Finger To Paparazzi Viral Video Sparks Outrage
संजय गुप्ता की बेटी का वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। संजय गुप्ता के निधन के बाद कई सितारों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। लेकिन इस बीच उनकी बेटी का ऐसा वीडियो सामने आया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
एक वीडियो सामने आया है, जिसमें संजय की बेटी कार में बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान कार के आसपास पैपराजी भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में निकलते वक्त संजय की बेटी पैपराजी की तरफ अश्लील इशारे करती दिखती हैं।
विज्ञापन


इसके बाद वे अपने कपड़ों से मुंह छिपाकर हंसती भी नजर आ रही हैं। इस दौरान ड्राइवर उन्हें रोकने की भी कोशिश करता है, लेकिन संजय की बेटी बार-बार अश्लील इशारे करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Sanjay Gupta Daughter Faces Backlash For Showing Middle Finger To Paparazzi Viral Video Sparks Outrage
संजय गुप्ता की बेटी - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने खड़े किए सवाल
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स भी भड़कते नजर आ रहे हैं। उनकी इस हरकत पर यूजर्स ने भी उनकी आलोचना करते हुए कड़े सवाल खड़े किए। कई यूजर्स ने पूछा कि वो हंस क्यों रही हैं? वहीं कुछ यूजर्स ने इसे बहुत खराब हरकत बताया। 

कैसे हुआ संजय गुप्ता का निधन?
मुंबई पुलिस के मुताबिक, संजय गुप्ता का निधन शुक्रवार देर रात हुआ। वह वर्सोवा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाके में रहते थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह घर के अंदर अपना संतुलन खो बैठे और गिर गए। इस दौरान उनके सिर में चोट लगी, जिससे खून बहने लगा और उनकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, संजय गुप्ता अपने बंगले में पत्नी, दो बच्चों और एक घरेलू सहायक के साथ रहते थे। हादसे के समय घर के सभी लोग सो रहे थे, इसलिए घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली। परिवार ने इस मामले में किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई है। 

देखें संजय की बेटी का वायरल वीडियो-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Buzzzooka Scrolls (@buzzzookascrolls)

Sanjay Gupta Daughter Faces Backlash For Showing Middle Finger To Paparazzi Viral Video Sparks Outrage
संजय गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों के लिए जाने जाते थे संजय गुप्ता
  • संजय गुप्ता हिंदी सिनेमा में अपनी एक्शन और क्राइम फिल्मों के लिए खास पहचान रखते थे।
  • 'कांटे' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हैं।
  • इसके अलावा उन्होंने 'शूटआउट एट वडाला', 'काबिल' और 'मुंबई सागा' जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया था।
  • 'मुंबई सागा' में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
  • निर्देशक के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म 'द मिरांडा ब्रदर्स' थी, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी।
  • वहीं, बतौर निर्माता उनकी फिल्म 'विस्फोट' भी चर्चा में रही, जिसमें फरदीन खान और रितेश देशमुख ने काम किया था।

ये भी पढ़ें- संजय गुप्ता: राजपाल से अभिषेक बच्चन तक, निर्देशक को आखिर विदाई देने पहुंचे सितारे; नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed