Shiv Shastri Balboa Trailer: क्या नीना गुप्ता को भारत ला पाएंगे शिव शास्त्री? फिल्म का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री नीना गुप्ता की अपकमिंग फिल्म 'शिव शास्त्री बलबोआ' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री नीना गुप्ता की आने वाली फिल्म 'शिव शास्त्री बलबोआ' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दो मिनट 43 सेकंड के ट्रेलर में अनुपम खेर और नीना गुप्ता के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिली। फिल्म में अनुपम रिटायर्ड बॉक्सिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
फिल्म के ट्रेलर में आप बॉक्सिंग के लिए अनुपम खेर का जुनून साफ देख सकते हैं। रिटायरमेंट के बाद वह अपने बेटे और पोते के साथ अमेरिका जाते हैं, जहां उनकी मुलाकात फिल्म की लीड एक्ट्रेस नीना गुप्ता से होती है। नीना गुप्ता आठ साल से अमेरिका में ही रह रही हैं और भारत वापस जाना चाहती हैं, लेकिन एक चोर उनका पासपोर्ट और कीमती सामान चुरा लेता है, जिसके बाद वह अमेरिका में फंस जाती हैं। फिल्म में अनुपम खेर रिटायर्ड बॉक्सिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, नीना गुप्ता स्मॉल बार चलाने वाली महिला का किरदार कर रही हैं।
बता दें कि फिल्म 'शिव शास्त्री बल्बोआ' में अनुपम और नीना के साथ जुगल हंसराज, नरगिस फाखरी, शारिब हाशमी भी लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म एक आम आदमी की जिंदगी पर बनी मसाला मूवी है, जिसे जयन वेणुगोपालन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें: डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लहंगे में जेनिफर एनिस्टन ने ढाया कहर, तस्वीरें देख फैंस हुए क्रेजी