फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher and Mohit Raina starrer web series The Freelancer -The Conclusion release date OUT

The Freelancer- The Conclusion: द फ्रीलांसर के अगले पार्ट का मोशन पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी एलान

Thu, 16 Nov 2023 05:35 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 16 Nov 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher and Mohit Raina starrer web series The Freelancer -The Conclusion release date OUT
'द फ्रीलांसर: द कन्क्लूजन' - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी आगामी वेब सीरीज 'द फ्रीलांसर: द कन्क्लूजन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस सीरीज के जरिए अनुपम खेर ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस सीरीज के चार सीजन एक सितंबर को रिलीज चुके हैं। जो दर्शक 'द फ्रीलांसर: द कन्क्लूजन' का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। निर्माताओं ने गुरुवार को इस सीरीज का मोशन पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट का एलान किया है।

विज्ञापन


इस दिन होगी रिलीज
'द फ्रीलांसर: द कन्क्लूजन' के निर्माताओं ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के आधिकारिक एक्स हैंडल पर सीरीज का दमदार मोशन पोस्टर साझा किया है। इसके साथ ही मेकर्स ने बताया कि इस सीरीज के बाकी एपिसोड 15 दिसंबर को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किए जाएंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Fact Check: रश्मिका के बाद डीपफेक वीडियो का शिकार हुईं काजोल, कपड़े बदल रही लड़की पर लगाया अभिनेत्री का चेहरा


अनुपम खेर के अलावा ये सितारे आएंगे नजर 
'द फ्रीलांसर: द कन्क्लूजन' में अनुपम खेर के अलावा मोहित रैना, सुशांत सिंह, जॉन कोककेन, गौरी बालाजी, नवनीत मलिक, मंजिरी फडनिस, सारा जेन डायस जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस सीरीज के निर्माता शीतल भाटिया और भाव धूलिया इसका निर्देशन कर रहे हैं। 

इन फिल्मों में आएंगे नजर
अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' में नजर आए थे। इस फिल्म में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, सप्तमी गौड़ा, राइमा सेन, गिरजा ओक, निवेदिता भट्टाचार्य और मोहन कपूर नजर आए थे। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, अनुपम खेर की आने वाले फिल्मों की बात करें तो अभिनेता 'द फ्रीलांसर' के अलावा 'द इंडिया हाउस', 'इमरजेंसी', 'विजय 69' और 'मेट्रो इन दिनों' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Richa Chadha: 'कुछ लोगों को नहीं था मेरी सफलता पर विश्वास', ऋचा चड्ढा ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed