फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood actress Richa Chadha reveals that Many People Doubted I would successfull in industry in interview

Richa Chadha: 'कुछ लोगों को नहीं था मेरी सफलता पर विश्वास', ऋचा चड्ढा ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 16 Nov 2023 02:16 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 16 Nov 2023 02:16 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Richa Chadha reveals that Many People Doubted I would successfull in industry in interview
ऋचा चड्ढा - फोटो : social media
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा फिल्मों के अलावा बेबाक बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। ऋचा चड्ढा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान बनाई है। अभिनेत्री हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'फुकरे- 3' में नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और ऋचा चड्ढा के दमदार अभिनय की भी तारीफ की गई थी। हाल ही में, एक मीडिया बातचीत में ऋचा चड्ढा ने अपने शुरुआती फिल्मी करियर के बारे में बात की। अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि उनकी सफलता पर कोई विश्वास नहीं करता था।
विज्ञापन


सफलता पर विश्वास नहीं करते थे लोग
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान ऋचा चड्ढा ने खुलासा किया कि कितने लोगों को तो उनकी सफलता पर विश्वास नहीं हुआ था। अभिनेत्री ने कहा कि वह उन लोगों से मिलीं, जिनके साथ उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में काम किया था। उन लोगों ने कहा, 'हमने कभी नहीं सोचा था कि आप अपने जीवन में इतना आगे तक पहुंच पाएंगी।' ऋचा चड्ढा ने बताया, 'उनके इस जवाब से मुझे बुरा नहीं लगा, बल्कि सुनने में अच्छा महसूस हुआ, क्योंकि वह मेरी तारीफ कर रहे थे।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Jennifer Winget: लंबे ब्रेक के बाद जेनिफर विंगेट कर रहीं इंडस्ट्री में वापसी, पुराने को-स्टार के साथ आएंगी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडस्ट्री में मिलकर रहना जरूरी
फुकरे अभिनेत्री ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में सभी के साथ मिलकर रहना बहुत जरूरी है। ऋचा चड्ढा ने कहा, 'मैं न तो इंडस्ट्री में दोस्त बनाने जाती हूं और न ही दुश्मन। जिस के साथ काम करती हूं या नहीं किया है, सभी के साथ अच्छे से पेश आती हूं। इंडस्ट्री में एक-दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि साथ मिलकर ही हम अच्छे से काम कर सकते हैं।' अभिनेत्री ने आगे कहा, 'अगर मुझे लगता है कि किसी का व्यवहार अच्छा नहीं है, तो मैं उस व्यक्ति से अलग हो जाती हूं।

इस फिल्म में आईं नजर
ऋचा चड्ढा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित फिल्म 'फुकरे 3' में नजर आई थीं। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 'फुकरे 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। यह फिल्म चार युवाओं के बीच दोस्ती के बंधन को दिखाती है,। इसमें ऋचा भोली पंजाबन की भूमिका में दिखीं। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा के अलावा पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और वरुण शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: KWK 8: फिल्म में सारा की मां का किरदार निभाने में करीना को नहीं है कोई आपत्ति, बोलीं- मैं एक अभिनेत्री हूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed