फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anu Aggarwal Trolling know why netizens make lewd comments on actress video wishes new year 2025

Anu Aggarwal: 'आशिकी' फेम अभिनेत्री अनु अग्रवाल पर ट्रोल्स का वार, जानें क्यों मचा सोशल मीडिया पर बवाल?

Tue, 31 Dec 2024 08:03 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 31 Dec 2024 08:03 PM IST
सार

'आशिकी' फेम अभिनेत्री अनु अग्रवाल को ट्रोल्स ने आड़े हाथों ले लिया है। अभिनेत्री के जरिए साझा किए गए एक वीडियो पर बवाल मच गया है। 
 

विज्ञापन
Anu Aggarwal Trolling know why netizens make lewd comments on actress video wishes new year 2025
अनु अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@anusualanu

विस्तार

अनु अग्रवाल ने 1990 में राहुल रॉय के साथ महेश भट्ट द्वारा निर्देशित म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर 'आशिकी' से डेब्यू किया था। इंडस्ट्री छोड़ने से पहले अभिनेत्री को केवल कुछ ही फिल्मों में देखा गया था। 1999 में, अनु एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गईं, जिससे वह 29 दिनों तक कोमा में रहीं और उनकी याद्दाश्त भी चली गई थी। इसी बीच अनु का लेटेस्ट पोस्ट ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। हालांकि, इसे देखने के बाद ट्रोल्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया है। ऐसा क्यों? आइए जान लेते हैं-

विज्ञापन

अनु अग्रवाल ने साझा किया डांस वीडियो 

अनु अग्रवाल इन दिनों इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सोमवार को अनु ने छोटी सी ड्रेस पहनकर डांस करते हुए अपनी एक क्लिप शेयर की। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'बस यूं ही चलते जाओ। खूब पार्टी करो, मेहनत करो और मोटिवेटेड रहो। न्यू ईयर 2025।' हालांकि, अभिनेत्री को उनकी पसंद के कपड़ों और क्लिप में उनके डांस के लिए काफी ट्रोल किया गया। 

विज्ञापन


Aprajita Verma: पहाड़ों की ब्यूटी क्वीन का बड़े परदे पर डेब्यू, नए साल में रिलीज होने जा रही पहली फिल्म घपरोल

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रोल्स ने साधा निशाना 

उनके एक फॉलोअर ने लिखा, 'अनु अपनी क्लास को मेटेंन रखे। हमने आपको आशिकी में प्यार किया था, अपना इतिहास बर्बाद न करें।' जबकि दूसरे ने लिखा, 'क्लासी बनो अनु। यह क्या घटियापन है?' एक अन्य टिप्पणी में लिखा गया, 'आखिर वह ऐसा डांस क्यों कर रही है? कृपया इसे राखी सावंत या शर्लिन चोपड़ा के लिए बचाकर रखें।' एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने उनके कपड़ों की पसंद पर टिप्पणी करते हुए लिखा, 'यह 1990 नहीं है मैडम, हम 2024 में हैं। आप कब बड़ी होंगी और बच्चों के फ्रॉक पहनने से बचेंगी?'


Hit 3: 'पुष्पा 2' के बाद 'हिट 3' के सेट पर हादसा, सिनेमेटोग्राफर की मौत से मचा हड़कंप

याद्दाश्त खोने के बाद अनु ने देखी 'आशिकी'

इस साल की शुरुआत में एक इंटरव्यू में अनु ने साझा किया था कि दुर्घटना के बाद उन्हें 'आशिकी' में अभिनय करने की बात याद नहीं थी। उन्होंने कहा, 'जब दुर्घटना के बाद मेरी याददाश्त चली गई तो मैंने फिल्म देखी। मेरी मां ने मेरे लिए इसे चलाया, लेकिन मैं इससे बिल्कुल भी जुड़ नहीं पाई। मैं स्क्रीन पर मौजूद लड़की से खुद को जोड़ नहीं पाई। मेरी मां कहती रहीं, 'वह तुम हो।' उन्होंने मुझसे कहा, 'देखो यह तुम्हारी फिल्म थी 'आशिकी और अब उन्होंने आशिकी 2 बनाई है।' मैंने उनसे पूछा, '2 क्या है?' क्योंकि मैं संख्याओं को नहीं जानती थी, एक, दो, तीन क्या होता था, यही मेरी स्थिति थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed