फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nani film HIT 3 Kashmir schedule Tragedy Young woman Cinematographer passes away due to cardiac arrest

Hit 3: 'पुष्पा 2' के बाद 'हिट 3' के सेट पर हादसा, सिनेमेटोग्राफर की मौत से मचा हड़कंप

Tue, 31 Dec 2024 06:16 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 31 Dec 2024 06:16 PM IST
सार

Hit 3: साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म 'हिट 3' के कश्मीर शेड्यूल की शूटिंग के दौरान एक क्रू मेंबर की मौत हो गई, जिसके बाद टीम के बीच शोक का माहौल है। 

विज्ञापन
Nani film HIT 3 Kashmir schedule Tragedy Young woman Cinematographer passes away due to cardiac arrest
हिट 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म 'हिट 3' के कश्मीर शेड्यूल की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शूटिंग के दौरान एक क्रू मेंबर की मौत हो गई, जिससे टीम के बीच शोक का माहौल है। टॉलीवुड अभिनेता नानी की आगामी थ्रिलर हिट 3 के निर्माताओं ने कुछ दिन पहले कश्मीर शेड्यूल पूरा किया। अब कृष्णा केआर नामक एक युवा महिला क्रू सदस्य की दुखद मौत ने पूरी यूनिट को गहरे दुख में डाल दिया है।

विज्ञापन

Bollywood Vs South: साउथ निर्देशकों की बदौलत पटरी पर लौटा हिंदी सिनेमा! नागा वामसी के दावे पर भड़के बोनी कपूर
विज्ञापन


अस्पताल में कराया गया था भर्ती
कृष्णा केआर हिट 3 पर फिल्म के फोटोग्राफी निर्देशक सानू जॉन वरुघीस की सहायक के रूप में काम कर रही थीं। उन्हें 23 दिसंबर को सीने में संक्रमण का पता चलने के बाद श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कृष्णा केआर कथित तौर पर ठीक हो रही थीं और अपने परिवार के सदस्यों से फोन पर बातचीत भी कर सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत
हालांकि, सोमवार की सुबह जनरल वार्ड में शिफ्ट होने से कुछ घंटे पहले कृष्णा की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। कृष्णा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान पेरुंबवूर, केरल में किया जाएगा। इस दुखद खबर ने इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। फिल्मी हस्तियां इस घटना पर अपना दुख व्यक्त कर रही है।
Pushpa 2: 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंची 'पुष्पा 2', आमिर खान ने दी बधाई, अल्लू अर्जुन ने भी जताई खुशी

फिल्म के कलाकार
वहीं, फिल्म की बात करें तो हिट फ्रेंचाइजी टॉलीवुड में सबसे सफल है। हिट और हिट 2 सुपरहिट साबित हुए और अब हिट 3 तेज गति से आगे बढ़ रही है। फिल्म में नेचुरल स्टार नानी हैं और निर्देशन सैलेश कोलानू का है। फिल्म की शूटिंग कश्मीर के खूबसूरत लोकेशन पर हुई।
Year Ender 2024: 'मी टू' से लेकर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी तक, साउथ के इन विवादों ने खूब बटोरीं सुर्खियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed