फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Antra Singh Priyanka new bhojpuri song bhatar kare malis released watch video

भोजपुरी गीत: अंतरा सिंह का नया गाना रिलीज, 'भतार करे मालिस' लोगों को आ रहा है पसंद

Fri, 24 Sep 2021 12:58 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 24 Sep 2021 12:58 PM IST
सार

अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी की लोकप्रिय गायिका हैं। उनके गानों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। अंतरा के गाने धमाल मचा देते हैं। उनका नया गाना ‘भतार करे मालिस’ रिलीज हो गया है।

विज्ञापन
Antra Singh Priyanka new bhojpuri song bhatar kare malis released watch video
अंतरा सिंह प्रियंका - फोटो : स्क्री शॉर्ट

विस्तार

अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी की लोकप्रिय गायिका हैं। उनके गानों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। अंतरा के गाने धमाल मचा देते हैं। उनका नया गाना ‘भतार करे मालिस’ रिलीज हो गया है। इस गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। यह गाना डेढ़ लाख से ज्यादा देखा जा चुका है। यह रोमांटिक गाना है, जो कि रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

विज्ञापन


‘भतार करे मालिस’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। गाने में दोनों कलाकारों के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने को भव्य तरीके से फिल्माया गया है और इसे लोगों का खूब प्यार भी मिल रहा है। 'भतार करे मालिस' गाने के बोल अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं। जबकि संगीत रौशन सिंह ने दिया है। यह अब तक का सबसे अलग गाना है, जो कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अंतरा सिंह प्रियंका की आवाज में यह गाना बेहद ही प्यारा लग रहा है। इस गाने को पवन पीसी ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन

 

इससे पहले अंतरा सिंह प्रियंका का गाना ‘झूठी रे झूठी’ भी रिलीज हुआ था। इस गाने को अंतरा और रंजीत सिंह ने गाया था।  उनका गाना  'चुम्मा देब ऐतवार के' भी हाल ही में रिलीज हुआ था जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।  यह गाना यूट्यूब पर 21 सितंबर को रिलीज हुआ था। आपको बता दें कि अंतरा सिंह प्रियंका के गाने अक्सर रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। भोजपुरी दर्शक उनके गानों को खूब पसंद करते हैं।

अगर आप भी उनका नया गाना "भतार करे मालिस" देखना चाहते हैं, तो यूट्यूब के जरिए इस गाने का लुत्फ उठा सकते हैं। उनके पहले गाने चुम्मा देब ऐतवार में भी अंतरा सिंह की अदाओं को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस भोजपुरी गाने को भी अर्जुन शर्मा ने लिखा है।  चुम्मा देब ऐतवार के' गाने को रौशन सिंह ने म्यूजिक दिया है। इस भोजपुरी गाने को रवि पंडित ने डायरेक्ट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed