बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म शुक्रवार यानी 26 नवंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, फिल्म ने शुक्रवार और शनिवार को कुछ खास कमाई नहीं की और इसका असर फिल्म के टोटल कलेक्शन पर पड़ रहा था। लेकिन अब फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने जबरदस्त कमाई की, जिससे थिएटरों में सलमान खान की फिल्म रिलीज होने का एहसास हुआ। तीसरे दिन इस फिल्म ने लगभग साढ़े सात करोड़ का बिजनेस किया है।
Antim Box Office Collection: ‘अंतिम’ की कमाई में जबरदस्त उछाल, तीसरे दिन सलमान की फिल्म ने बटोरे इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:43 PM IST
सार
सलमान खान की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' की कमाई में उछाल देखने को मिला है। इस फिल्म ने रविवार को साढे सात करोड़ का बिजनेस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन