फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer Udit Narayan and Son Aditya First LIVE Concert together In Delhi Postponed Due To Floods in the city

Udit Narayan Aditya: उदित-आदित्य नारायण का दिल्ली कॉन्सर्ट स्थगित, इस वजह से आगे बढ़ी तारीख

Thu, 20 Jul 2023 06:50 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 20 Jul 2023 06:50 PM IST
सार

आदित्य नारायण और उनके पिता उदित नारायण का दिल्ली में होने जा रहा पहला लाइव कॉन्सर्ट शहर में आई बाढ़ के कारण स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Singer Udit Narayan and Son Aditya First LIVE Concert together In Delhi Postponed Due To Floods in the city
अपने पिता उदित नारायण के साथ आदित्य - फोटो : Instagram @adityanarayanofficial

विस्तार

बॉलीवुड फिल्मों में एक से बढ़कर एक गानों को अपनी सुरीली आवाज से नवाजने वाले दिग्गज गायक उदित नारायण किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उदित नारायण और उनके बेटे आदित्य नारायण जल्द ही दिल्ली में एक लाइव कॉन्सर्ट में अपनी आवाज का जादू चलाने चलाने वाले थे। इसने जहां फैंस को उत्साहित कर दिया था, वहीं अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर सब उदास हो जाएंगे। दरअसल, पिछले काफी समय से आसमान से बरस रही आफत की बारिश के कारण उदित नारायण और आदित्य नारायण का यह लाइव कॉन्सर्ट पोस्टपोन कर दिया गया है।

विज्ञापन

Singer Udit Narayan and Son Aditya First LIVE Concert together In Delhi Postponed Due To Floods in the city
उदित नारायण, दीपा नारायण, आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य नारायण और उनके पिता उदित नारायण का दिल्ली में होने जा रहा पहला लाइव कॉन्सर्ट शहर में आई बाढ़ के कारण स्थगित कर दिया गया है। बता दें, दोनों 23 जुलाई को राजधानी में कॉन्सर्ट करना था। हालांकि, इस कॉन्सर्ट अब को अब सितंबर तक आगे बढ़ा दिया गया है। अभी इसकी फिक्स्ड डेट सामने नहीं आई है। कथित तौर पर आदित्य ने कहा है कि दर्शकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और अत्यंत महत्वपूर्ण भी है।
Aditya Roy Kapur: अभिनय के साथ म्यूजिक की दुनिया में भी दम दिखाएंगे आदित्य रॉय कपूर, जल्द रिलीज करेंगे एलबम

विज्ञापन
विज्ञापन

Singer Udit Narayan and Son Aditya First LIVE Concert together In Delhi Postponed Due To Floods in the city
आदित्य नारायण - फोटो : Instagram @adityanarayanofficial

एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिस जगह पर आदित्य और उदित नारायण का लाइव कॉन्सर्ट होना था वह यमुना के करीब थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति के कारण, उन्होंने इस कॉन्सर्ट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। आदित्य ने कहा कि वे काफी निराश हैं क्योंकि यह पहली बार था जब दिल्ली में लाइव परफॉर्मेंस करने की तैयारी कर रहे थे। 
Vijay Varma: हर कॉल पर शादी का सवाल करती हैं विजय वर्मा की मां, जानें इस दवाब से कैसे छुटकारा पाते हैं अभिनेता

विज्ञापन

Singer Udit Narayan and Son Aditya First LIVE Concert together In Delhi Postponed Due To Floods in the city
आदित्य नारायण, उदित नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य नारायण ने कहा, 'हमें अपने दर्शकों की सौ प्रतिशत सुरक्षा सुनिश्चित करनी है। साथ ही, क्योंकि यह मेरे पिता के साथ पहला संगीत कार्यक्रम है। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि लोग न केवल अच्छी संख्या में आएं बल्कि पूरी तरह से आनंद लें। क्योंकि वे टिकट खरीदने के लिए अपनी मेहनत की कमाई का भुगतान कर रहे हैं, मैं नहीं चाहता कि वे निराश होकर वापस जाएं।' दिल्ली में यमुना का जल स्तर फिर से खतरे के निशान को पार कर गया है। दिल्ली के कुछ हिस्से पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से जलभराव और बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं।
Richa Chadha: महिलाओं के साथ हुई अभद्रता पर कमेंट मांगने को लेकर पत्रकार पर बरसीं ऋचा चड्ढा, कर दिया ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed