फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Annu Kapoor says Films Are The Main Medium Of Entertainment In Our Society

Annu Kapoor: ‘सिनेमा पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है’, फिल्म फेस्टिवल्स की अहमियत पर बोले अन्नू कपूर

Mon, 11 Aug 2025 07:58 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 11 Aug 2025 07:58 AM IST
सार

अभिनेता अन्नू कपूर ने हाल ही फिल्मों के समाज पर प्रभाव को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने फिल्म फेस्टिवल्स जैसे इवेंट्स को भी सराहा। शाहरुख खान को भी नेशनल अवॉर्ड मिलने पर उन्होंने अपनी राय जाहिर की। 

विज्ञापन
Annu Kapoor says Films Are The Main Medium Of Entertainment In Our Society
अन्नू कपूर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

अभिनेता अन्नू कपूर रविवार को दिल्ली में सेलिब्रेटिंग इंडिया फिल्म फेस्टिवल (CIFF 2025) के समापन समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने फिल्म फेस्टिवल की अहमियत पर बात की। वह चाहते हैं कि दिल्ली जैसे शहर के अपने फिल्म फेस्टिवल भी हों, जिससे सिनेमा को बढ़ावा मिले। 

विज्ञापन

फिल्मों से हमारे युवा जुड़ पाते हैं 
एएनआई से की गई बातचीत में अन्नू कपूर कहते हैं, ‘फिल्म फेस्टिवल के कई फायदे हैं। फिल्में हमारे लोगों के मनोरंजन का एक अहम जरिया हैं। जो लोग ऐसे फिल्म फेस्टिवल आयोजित करते हैं, वे ऐसी फिल्मों को इसमें शामिल करते हैं, जिन्हें लोग सिनेमाघरों में नहीं देख पाते। जिन्होनें सार्थक फिल्में बनाई हैं, लेकिन कम बजट के कारण उन्हें ठीक से रिलीज नहीं किया गया है। ऐसे में फिल्म फेस्टिवल के मंच इन फिल्मों को मौका देते हैं। इनसे हमारे युवा युवा भी जुड़ते हैं।’ 

विज्ञापन

अन्नू कपूर आगे कहते हैं, ‘अब मुझे लगता है, एक समय आएगा जब कम से कम दिल्ली में ही, साउथ दिल्ली और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली का अपना अलग फिल्म फेस्टिवल होगा। यह बहुत अच्छी बात होगी क्योंकि हम यह जानते हैं क्रिकेट और सिनेमा, हमारे देश के एंटरटेनमेंट का अहम जरिया हैं। इसलिए इन पर ज्यादा ध्यान देना बहुत जरूरी है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन




शाहरुख को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर जाहिर की खुशी  
हाल ही में शाहरुख खान को नेशनल फिल्म अवॉर्ड फिल्म 'जवान' के लिए मिला है। इस बात से अन्नू कपूर काफी खुश हैं। वह कहते हैं, ‘मैं उन्हें बधाई देता हूं। उनकी अच्छी सेहत की कामना करता हूं। जब किसी काबिल इंसान को उसके काम के लिए नेशनल अवॉर्ड  मिलता है, तो यह एक बहुत ही इंस्पायरिंग बात होती है। मेरा मानना है कि अगर वो सार्थक काम करेंगे, तो समाज को नई दिशा दे सकते हैं।’ 


फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित हुए अन्नू कपूर 
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदी में सेलिब्रेटिंग इंडिया फिल्म फेस्टिवल का समापन कार्यक्रम हुआ। तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड विनर म्यूजिशियन रिकी केज और डायरेक्टर भारत बाला की फिल्म 'अहम भारतम: 'आई एम इंडिया' इस फेस्टिवल के दौरान दिखाई गई। अभिनेता अन्नू कपूर को भी इस फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया। यह फिल्म फेस्टिवल 8 अगस्त से 10 अगस्त तक आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed