फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Annu Kapoor loves India said It is better to die than to take the passport of any other country

Annu Kapoor: अन्नू कपूर भारत से करते हैं प्यार, बोले- 'किसी और देश का पासपोर्ट लेने से अच्छा मर जाऊं'

Wed, 23 Oct 2024 11:11 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Oct 2024 11:11 AM IST
सार

अभिनेता अन्नू कपूर ने भारत को लेकर कुछ बात कही है। उन्होंने कहा कि वह भारत से बहुत प्यार करते हैं। किसी और देश का पासपोर्ट लेने से बेहतर वो मरना पसंद करेंगे।

विज्ञापन
Annu Kapoor loves India said It is better to die than to take the passport of any other country
अन्नू कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक अन्नू कपूर को भारत से बहुत प्यार है। वो हमेशा खुद को भारत के प्रति वफादार बताते हैं। अन्नू कपूर ने अब भारत के प्रति अपने प्रेम का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे किसी और देश का पासपोर्ट नहीं चाहिए, इससे अच्छा तो मैं मर जाऊं।
विज्ञापन

Annu Kapoor loves India said It is better to die than to take the passport of any other country
अन्नू कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नहीं चाहिए किसी दूसरे देश का पासपोर्ट
अन्नू कपूर ने कहा कि वे किसी दूसरे देश का पासपोर्ट स्वीकार नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि वे किसी दूसरे देश का पासपोर्ट स्वीकार करने के बजाय मरना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने 56 घाटों का पानी पिया है इसलिए उन्हें अपनी मातृभूमि से बहुत प्यार है। अन्नू कपूर ने कहा, 'मेरी पत्नी अमेरिकन हैं। मैंने कभी भी ग्रीन कार्ड और USA नागरिकता के लिए अप्लाई नहीं किया है। मैं सारी जिंदगीभर इंडियन पासपोर्ट पर रहूंगा'।

Salman Khan: बिश्नोई की बंदूकों से नहीं डरा चुलबुल पांडे, ‘सिंघम अगेन’ के लिए दबंगई से पूरी की ये शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

Annu Kapoor loves India said It is better to die than to take the passport of any other country
अन्नू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अमेरिकन पत्नी होने पर भी नहीं ली अमेरिका की नागरिकता
अन्नू कपूर ने भारत के प्रति अपने प्यार का परिचय दिया है। अन्नू कपूर की पत्नी अनुपमा पटेल अमेरिका में जन्मी, अमेरिका में ही उनके तीन बच्चों का जन्म हुआ, इसके बाद भी अन्नू कपूर ने कभी अमेरिका की नागरिकता लेने का प्रयास नहीं किया। अपने परिवार की खुशी को देखते हुए उन्हें कभी महसूस नहीं हुआ कि उन्हें ग्रीन कार्ड की जरूरत है।

Nawazuddine Siddique: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ हिंदू संस्था ने कार्रवाई की मांग, पुलिस की छवि खराब करने का आरोप

विज्ञापन

Annu Kapoor loves India said It is better to die than to take the passport of any other country
अन्नू कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे देश का पासपोर्ट लेने से अच्छा मर जाऊं
अन्नू कपूर ने कहा कि मैं किसी और देश का पासपोर्ट लेने से अच्छा है कि मर जाऊं। ये देश मुझे कुछ खास नहीं दे सकता है। अन्नू कपूर मानते हैं कि सही मायने में सुर्खियों और वायरल ट्रेंड अलग हटकर रहना ही सही है। भारत के साथ अन्नू कपूर का गहरा जुड़ाव है। भारत से उनको बहुत प्यार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed