फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   annapurna devi classical musician passes away aged 91

दिग्गज शास्त्रीय संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 13 Oct 2018 10:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
annapurna devi classical musician passes away aged 91
अन्नपूर्णा देवी

दिग्गज हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। अन्नपूर्णा देवी 91 साल की थीं। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 3.51 बजे उन्होंने अंतिम सांस लीं। पिछले काफी समय से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें थीं।

विज्ञापन


पद्म भूषण से सम्मानित अन्नपूर्णा देवी का जन्म मध्य प्रदेश के मैहर में साल 1927 में हुआ था। उन्होंने संगीत की शुरुआती शिक्षा अपने पिता उस्ताद 'बाबा' अल्लाउद्दीन खान से ली। सेनिया-मैहर घराना स्थापित करने में अल्लाउद्दीन खान का बड़ा हाथ माना जाता है। अन्नपूर्णा देवी के प्रमुख शिष्यों में आशीष खान (सरोद), अमित भट्टाचार्य (सरोद), बहादुर खान (सरोद), बसंत काबरा (सरोद) और हरिप्रसाद चौरसिया (बांसुरी) हैं।
विज्ञापन


अन्नपूर्णा देवी ने मशहूर संगीतार पंडित रवि शंकर से शादी की थी। उनके बेटे का नाम शुभेंद्र शंकर है। रवि शंकर का निधन 2012 में हो गया। बाद में अन्नपूर्णा देवी ने रूशीकुमार पांड्या से दूसरी शादी की। जिन्होंने साल 2013 में दुनिया छोड़ दी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed