{"_id":"5944da684f1c1be3678b45b0","slug":"anil-kapoor-will-be-essaying-kartar-singh-in-film-mubarakan-starring-arjun-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"'करतार सिंह' बन सबको हंसाने जल्द आ रहे हैं अनिल कपूर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'करतार सिंह' बन सबको हंसाने जल्द आ रहे हैं अनिल कपूर
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
अनिल कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर जल्द ही अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'मुबारकां' में नजर आने वाले हैं। चाचा-भतीजे की ये जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में साथ आ रही है और इसकी पहली झलक जल्द ही देखने को मिलेगी। फिल्म का ट्रेलर 14 जून को आने वाला था लेकिन अब ये 20 तारीख को आएगा।
इस खबर की पुष्टी करते हुए फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने फिल्म से अनिल कपूर के किरदार के बारे में भी खुलासा किया। फिल्म में अनिल कपूर के किरदार का नाम 'करतार सिंह' का होगा। लोगों का दिल जीतने अनिल और अर्जुन की जोड़ी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी।
फिल्म में अर्जुन के लव इंट्रेस्ट का रोल आथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज निभाती नजर आएंगी वहीं अनिल कपूर फिल्म में भी अर्जुन के चाचा ही बने हैं। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसकी कहानी एक शादी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म को 'नो एंट्री' और 'वेलकम' जैसी हिट कॉमेडी फिल्में देने वाले अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म से अनीस कॉमेडी में वापसी कर सकते हैं। उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल दिखाने में नाकाम रही थीं जो 'वेलकम' और 'नो एंट्री' ने दिखाया था।

Anil Kapoor is Kartar Singh... Here to win your hearts with his charm and wit... #MubarakanTrailer on 20 June 2017... Anees Bazmee directs. pic.twitter.com/iUVA4oPEyf
विज्ञापन विज्ञापन— taran adarsh (@taran_adarsh) June 17, 2017