फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Rampal Shares Photo With Mohanlal In Operation Ganga Fans Excited For Major Iqbal And Major Mahadevan

अर्जुन रामपाल: मोहनलाल की इस फिल्म का हिस्सा बने एक्टर, मेजर इकबाल और मेजर महादेवन को देख फैंस हुए एक्साइटेड

Thu, 01 Oct 2026 07:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 01 Oct 2026 07:09 PM IST
सार

Arjun Rampal with Mohanlal: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने साउथ एक्टर मोहनलाल के साथ एक फोटो शेयर किया, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Arjun Rampal Shares Photo With Mohanlal In Operation Ganga Fans Excited For Major Iqbal And Major Mahadevan
अर्जुन रामपाल और मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @rampal72

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अर्जुन रामपाल अब साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। अर्जुन रामपाल ने हाल ही में मोहनलाल के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके बाद फैंस की ओर से काफी मजेदा रिएक्शन सामने आए हैं। 
विज्ञापन


अर्जुन ने शेयर की फोटो 
अर्जुन द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में दोनों कलाकार काफी खुश नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने कैप्शन में लिखा कि मोहनलाल के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए बेहद सम्मान की बात है। उन्होंने मोहनलाल को बेहद प्रतिभाशाली और प्रेरणादायक कलाकार बताया। अर्जुन ने यह भी बताया कि दोनों फिल्म की शूटिंग के लिए जॉर्जिया के त्बिलिसी में हैं।
विज्ञापन

Arjun Rampal Shares Photo With Mohanlal In Operation Ganga Fans Excited For Major Iqbal And Major Mahadevan
ऑपरेशन गंगा - फोटो : एक्स
फैंस को ‘मेजर इकबाल’ और ‘मेजर महादेवन’ की आई याद
अर्जुन और मोहनलाल की तस्वीरें सामने आते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। दोनों कलाकारों को एक साथ देखकर कई फैंस ने इसे ऐसा क्रॉसओवर बताया, जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी।

एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेजर इकबाल विद मेजर महादेवन।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने दोनों को एक फ्रेम में देखकर अपनी खुशी जाहिर की। कई फैंस ने इसे दोनों कलाकारों का शानदार कोलैबोरेशन बताया।

दरअसल, अर्जुन ने हाल ही में ‘धुरंधर’ फिल्मों में मेजर इकबाल का किरदार निभाया है। वहीं मोहनलाल का मेजर महादेवन किरदार काफी मशहूर है। यही वजह है कि दोनों को एक साथ देखकर फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

देखें फोटो-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

विज्ञापन

फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ के बारे में 
  • मोहनलाल अभिनीत फिल्म फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ का निर्देशन विष्णु मोहन ने किया है।
  • फिल्म में मोहनलाल के अलावा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, आदिल हुसैन और भाग्यश्री भोरसे नजर आएंगी।
  • अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। 

ये भी पढ़ें- दृश्यम 3: क्या 'धुरंधर 2' को पीछे छोड़ेगी फिल्म? एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, करोड़ों की ओपनिंग पर नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed