फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Famous Singer Kalpana Raghavendar says Accidental overdose of sleeping pills not suicide attempt

Kalpana Raghavendar: ‘आत्महत्या की कोशिश नहीं की, बस नींद की गोलियां ज्यादा..’, कल्पना राघवेंद्र का बड़ा बयान

Wed, 05 Mar 2025 07:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 05 Mar 2025 07:14 PM IST
सार

Kalpana Raghavendar: बीते मंगलवार को यह जानकारी सामने आई थी की मशहूर सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने नींद की ज्यादा गोलियां खाकर सुसाइट करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब इस मामले में खुद कल्पना ने अपना बयान दिया है।
 

विज्ञापन
Famous Singer Kalpana Raghavendar says Accidental overdose of sleeping pills not suicide attempt
कल्पना राघवेंद्र - फोटो : फोटो- एएनआई से

विस्तार

5 मार्च मंगलवार को पुलिस ने मशहूर तेलुगु गायिका कल्पना राघवेंद्र को बेहोशी की हालत में उनके घर से अस्पताल में भर्ती कराया था। आज बुधवार को उन्होंने इस सुसाइट की कोशिश के मामले से खुद पर्दा उठाते हुए पूरी सच्चाई बताई है। 
विज्ञापन

 

कल्पना राघवेंद्र का बयान
आज जब कल्पना राघवेंद्र को अस्पताल में होश आया तो उन्होंने पुलिस को बयान दिया कि उन्होंने आत्महत्या की कोशिश नहीं की थी, बल्कि सोने में कठिनाई होने की वजह से उन्होंने नींद की अधिक गोलियां खा ली थी।'' बहरहाल, अस्पताल में कल्पना का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि उनकी हालत अब स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का बयान
पुलिस के अनुसार, कल्पना राघवेंद्र का अपनी बेटी से झगड़ा था। बेटी ने मां की सलाह के बावजूद पढ़ाई के लिए हैदराबाद जाने से मना कर दिया था।
 
विज्ञापन

कल्पना ने कितनी नींद की गोलियां खाईं
कल्पना ने कहा कि वह 4 मार्च को एर्नाकुलम से हैदराबाद आई थीं। नींद ना आने की वजह से उन्होंने पहले 8 नींद की गोलियां खाईं और फिर इसके बाद और 10 गोलियां खा लीं, जिसके बाद वह बेहोश हो गईं।

क्या था पूरा मामला
जब मंगलवार को कल्पना के पति फोन पर उनसे बात नहीं कर पाए, तो उन्होंने कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन के लोगों को इस बारे में बताया, जिसके बाद वेलफेयर एसोसिएशन के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। केपीएचबी पुलिस की एक टीम ने एसोसिएशन के सदस्यों के साथ मिलकर मुख्य दरवाजा खटखटाया, लेकिन जवाब ना मिलने पर वे रसोई के दरवाजे से घर में घुसे। वहां कल्पना बेहोशी की हालत में मिलीं, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कल्पना की बेटी का बयान
बुधवार को गायिका कल्पना की बेटी ने भी उन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि उनकी मां ने आत्महत्या का प्रयास नहीं किया था। प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मां ने गलती से नींद आने वाली गोलियां ज्यादा खा लीं, जो कि डॉक्टर द्वारा निर्धारित हैं। कल्पना की बेटी ने कहा, "यह आत्महत्या का प्रयास नहीं है। यह आम जीवन में होने वाले तनाव की वजह से दवा का हल्का ओवरडोज था। हमारा परिवार पूरी तरह से ठीक है। मेरी मां कुछ दिनों में घर वापस आ जाएंगी।''

यह भी पढ़ें:
Kalpana Raghavendar: कल्पना राघवेंद्र ने नहीं की थी आत्महत्या की कोशिश, बेटी ने बताया घटना का पूरा सच
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed