फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor shares photos in Vintage coat from Austria say thanks to Rhea Kapoor

ऑस्ट्रिया घूम रहे अनिल कपूर, विंटेज कोट में शेयर किए फोटोज; इस शख्स को कहा धन्यवाद

Sat, 16 May 2026 08:59 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 16 May 2026 08:59 PM IST
सार

Anil Kapoor Photos: अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने एक शख्स को धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन
Anil Kapoor shares photos in Vintage coat from Austria say thanks to Rhea Kapoor
आनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor

विस्तार

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इन दिनों उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। इस बीच उन्होंने अपने लिए थोड़ा वक्त निकाला और ऑस्ट्रिया की सैर पर निकल पड़े हैं। ऑस्ट्रिया के शहर साल्जबर्ग से उन्होंने अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक पोस्ट लिखी है।

विज्ञापन

Anil Kapoor shares photos in Vintage coat from Austria say thanks to Rhea Kapoor
आनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor
अनिल कपूर की पोस्ट में क्या है?
अनिल कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं। उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने विंटेज कोट पहना है। उन्होंने काला चश्मा भी लगाया है। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा है 'साल्जबर्ग में एक ऐसी खामोशी है, जो आपको धीमा कर देती है। आप उसके इतिहास, उसके संगीत और अपनी भी सुनने लगते हैं। रिया कपूर की तरफ से चुने गए इस विंटेज कोट में मुझे ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे मैं किसी दूसरे ही दौर में आ गया हूं।' उन्होंने रिया कपूर को धन्यवाद कहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने की अनिल कपूर की तारीफ
अनिल कपूर के इस लुक की उनके फैंस तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है 'आप बहुत अच्छे लग रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'मिस्टर हैंडसम'। एक और यूजर ने कहा है 'सुपर से भी ऊपर।' एक और यूजर ने उनकी तारीफ में लिखा है 'एकदम झकास। 90 वाले अनिल कपूर।'

कमल हासन ने थलापति विजय से की मुलाकात, इन मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से की छह मांगें

विज्ञापन

Anil Kapoor shares photos in Vintage coat from Austria say thanks to Rhea Kapoor
आनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor
अनिल कपूर का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि अनिल कपूर को आखिरी बार फिल्म 'सूबेदार' (2026) में देखा गया था। इसमें उनके अभिनय की तारीफ हुई थी। वह जल्द ही 'अल्फा' का हिस्सा होंगे। वह शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का भी हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed